20.08.2013 ►Tapara ►Samayik is Sadhana of Equanimity ◄ Sadhvi Satya Prabha

Published: 22.08.2013
Updated: 08.09.2015

ShortNews in English

Tapara: 20.08.2013

Sadhvi Satya Prabha told Samayik is Sadhana to acquire Veetaragta. She inspired people to do Sadhana of Samayik.

News in Hindi

सामायिक समता की साधना का उपक्रम: साध्वी श्री सत्यप्रभा
टापरा के तेरापंथ भवन में सामायिक कार्यशाला का आयोजन
टापरा 20 अगस्त जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो स्वरूपचंद दाती

निकटवर्ती टापरा गांव के तेरापंथ सभा भवन में आचार्य महाश्रमण की विदुषी साध्वी सत्यप्रभा के सान्निध्य में सामायिक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए साध्वी सत्यप्रभा ने कहा कि सामायिक समता की साधना का उपक्रम है।

उन्होंने कहा कि सामायिक की साधना करने वाला वीतराग की साधना करता है। सामायिक की साधना करने वाला परिवार के रिश्तों को मधुर बनता है। समाज में अपनी विशेष पहचान बनाता है एवं आध्यात्मिक जीवन को भी फलीभूत करता है। सामायिक से सावध योग का निरोध होने से संवर होता है। मानसिक प्रसन्नता उत्पन्न होती है। इस अवसर पर साध्वी ध्यान प्रभा ने भी सामायिक की आध्यात्मिक एवं व्यवहारिक भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम में टापरा निवासी बालोतरा प्रवासी विमला देवी संकलेचा ने भी अपने विचार रखते हुए साध्वी के प्रति आभार जताया। वहीं मध्यांह में महिला मंडल की विशेष गोष्ठी का समायोजन हुआ। इस गोष्ठी में नए अध्यक्ष एवं मंत्री का चयन किया गया। रूपोदेवी गोठी को अध्यक्ष एवं अनिता देवी गोठी व मंजुदेवी गोलेच्छा तथा कन्या मंडल की प्रभारी मंजुदेवी पालगोता का चयन हुआ।

पूर्व अध्यक्ष सुशीला देवी वडेरा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष के प्रति मंगल कामना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सभी का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय कन्या मंडल ने उत्साह के साथ नई व्यवस्था का गठन किया। कन्या मंडल की नव निर्वाचित संयोजिका सोनम वडेरा एवं सह संयोजिका सोनल वडेरा ने संकल्प स्वीकार किया।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Sadhana
  2. Sadhvi
  3. Sadhvi Satya Prabha
  4. Samayik
  5. Satya
  6. Sushil Bafana
  7. Tapara
  8. Veetaragta
  9. आचार्य
  10. आचार्य महाश्रमण
Page statistics
This page has been viewed 802 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: