12.09.2013 ►Jain Terapanth News 01

Published: 12.09.2013
Updated: 08.09.2015

News in Hindi

ladnun JTN 11/09/2013

सरोज गोलछा तेरापंथ महिला मंडल राउरकेला:की अध्यक्ष
Updated on: Thu, 22 Aug 2013 JTN

राउरकेला:उडिया

जैन महिलाओं की संगठन तेरापंथ जैन महिला मंडल राउरकेला शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव होने के साथ ही पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष सरोज गोलछा ने धार्मिक एवं सेवा कार्यो में सदस्यों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

तेरापंथी जैन महिला मंडल की बैठक में संगठन के विभिन्न सेवा कायरें पर विचार विमर्श करने के साथ ही इसे और विस्तार देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर संगठन की नई कमेटी का चुनाव भी हुआ। इसमें सक्रिय सदस्य सरोज गोलछा को अध्यक्ष, तरुलता जैन को उपाध्यक्ष, पुनीता बोथरा मंत्री, सुनीता जैन उप मंत्री, ज्योति भंसाली कोषाध्यक्ष, नीलम बोथरा, रंजना भंसाली व कुसुम पुगलिया प्रचार प्रसार मंत्री संगीता दुग्गड़, कविता डागा व हेमा भंसाली शिक्षा मंत्री बनाये गये हैं। सभी पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष सुनीता बोथरा ने शपथ दिलाई। संगठन की ओर से समाज के विभिन्न धार्मिक कार्यो के अलावा समाज के पिछड़े व जरूरतमंद लोगों की मदद व सेवा कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

राउरकेला (उड़ीसा) सितम्बर जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
मारवाड़ी महिला मंच राउरकेला शाखा की ओर से बसंती कालोनी में परिवार परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलायें शामिल हुई। कोलकाता से पधारी जैन उपासिकाओं ने महिलाओं को परिवार को टूटने से बचाने के लिए नौ सूत्र बताये तथा सबसे प्रमुख सहनशीलता एवं नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का परामर्श किया।

बसंती कालोनी तेरापंथ भवन में जैनियों के पर्यूषण पर्व के मौके पर परिवार परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। तेरापंथी महिला मंडल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जैन उपासिकाओं ने परिवार में लगातार आ रहे बिखराव तथा भाई भाई में रंजिश को लेकर चिंता प्रकट की। उन्होंने बिखराव को रोकने में महिलाओं को अहम भूमिका निभाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इसके लिए आगे आना होगा। इसके लिए सहनशीलता के साथ साथ नेतृत्व की क्षमता भी जरूरी होती है। ऐसे नौ सूत्र उन्होंने बताये जिन्हें जीवन में अपनाने से परिवार को एक सूत्र में बांध रखने तथा समस्याओं का समाधान निकाल कर खुशहाल बनाने में मदद मिलने की बात कही। मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल, सचिव इंदू अग्रवाल समेत मंच की 25 से अधिक सदस्य शामिल हुई। तेरापंथी महिला मंडल की अध्यक्ष के साथ मंडल की सदस्य भी इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुई।

Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Publications
          • Jain Terapanth News [JTN]
            • Share this page on:
              Page glossary
              Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
              1. JTN
              2. Ladnun
              Page statistics
              This page has been viewed 1172 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: