14.09.2013 ►Jain Terapanth News 01

Published: 14.09.2013
Updated: 08.09.2015

News in Hindi

अठाई की तपस्या करने पर बैद का अभिनंदन
रतनगढ़ सितम्बर जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आठ वर्षीय मंयक बैद की अठाई की तपस्या पूर्ण करने पर गोल्छा ज्ञान मंदिर में अभिनंदन समारोह हुआ। साध्वी ललित प्रभा ने कहा कि तप जीवन का श्रृंगार है तथा इससे आत्मा निर्मल बनती है। इस दौरान अमीतश्री व दिव्ययशा ने भी विचार व्यक्त किए। महिला मंडल व साध्वी श्रीजी ने गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूनमचंद बैद, पूनमचंद तातेड़, पन्नालाल चौरडिय़ा, कमलसिंह बैद, कमलादेवी आंचलिया, भावना चौरडिय़ा ने भी मंयक बैद का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आसकरण दुगड़, लक्ष्मीपत बैद, नोरतन दुगड़, मोतीलाल भटेरा, लूणकरण दुगड़, सोहनलाल बोथरा, विजयसिंह भूतेरिया, राजकुमार बैद, विजयसिंह दुगड़, पवन बैद, विजयसिंह आंचलिया, विनोदकुमार बैद, हंसराज बैद, भीकमचंद आंचलिया, भगवानदास सोनी, महावीरप्रसाद, कमलसिंह बैद सहित महिला व कन्या व तेरापंथ सभा युवक परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।तेरापंथ महिला मंडल छापर अध्यक्ष बनी विमला देवी नाहटा
छापर सितम्बर जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
तेरापंथ महिला मंडल के हाल ही में हुए चुनावों में अध्यक्ष बनी विमला देवी नाहटा ने शुक्रवार को महिला मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया। जानकारी के अनुसार नवगठित कार्यकारिणी में पुष्पादेवी दुधोडिय़ा को उपाध्यक्ष, मंजूदेवी दुधोडिय़ा को मंत्री, पुष्पादेवी भंसाली को उपमंत्री, कमला देवी दूगड़ को कोषाध्यक्ष व रेखादेवी दुधोडिय़ा को कन्या मंडल की संयोजिका का कार्यभार सौंपा गया। नवगठित कार्यकारिणी में सरोज देवी भंसाली, सज्जनदेवी नाहटा व शांति देवी दुधोडिय़ा सहित कई महिलाओं को सक्रिय कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Publications
          • Jain Terapanth News [JTN]
            • Share this page on:
              Page glossary
              Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
              1. ज्ञान
              Page statistics
              This page has been viewed 599 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: