ShortNews in English
Gangashahar/ Guwahati: 25.06.2014 95th Birthday of Acharya Mahaprajna Celebrated as Pragya Divas. Sadhvi Chandrakala at Gangashahar and Sadhvi Pramila Kumari at Guwahati focussed on life of Acharya Mahaprajna.
News in Hindi
आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 95 वां जन्मदिवस “प्रज्ञा दिवस” के रूप में मनाया गया
प्रखर ज्ञान के महाश्रोत थे आचार्यश्री महाप्रज्ञजी:- साध्वी चंद्रकला
“आचार्यश्री महाप्रज्ञजी अतीन्द्रिय चेतना के धनी महान संत थे, उन्होंने जीवन पर्यंत मानव मात्र के चंहुमुखी विकास के अनेकानेक अवदान प्रदान किये, उनके ये अवदान ना केवल तेरापंथ समाज, ना केवल जैन समाज अपितु समुचि मानव जाति और वैश्विक समुदाय के लिए उपयोगी और लाभकारी साबित हुए है और आज भी हो रहे है. उनका ज्ञान बहुत ही प्रखर था, उनके भीतर से अपने आप निरंतर ज्ञान का अखंड श्रोत प्रवाहित होता रहता था, इसी कारण वे महाप्रज्ञ कहलाये. उनकी साहित्य सम्पदा भी अपने आप में बेजोड है. उन्होंने जितना लिखा वो हर किसी के लिए लिखना संभव भी नहीं हो सकता.”उपरोक्त विचार सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री चन्द्रकलाजी ने आज के कार्यक्रम “प्रज्ञा दिवस” में व्यक्त किये. तेरापंथ धर्मसंघ के दशम अधिशास्ता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 95वां जन्मदिवस आज पुरे देश भर में पूरी श्रद्धा, आस्था और समर्पण भाव के साथ मनाया गया. इसी क्रम में स्थानीय तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा स्थानीय शांतिनिकेतन सेवाकेंद्र में साध्वीश्री चन्द्रकलाजी एवं साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी के सान्निध्य में प्रज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया.
इसके साथ आज के कार्यक्रम में राजेंद्र बोथरा, साध्वी अर्हतप्रभा, साध्वी निर्मलप्रभा, साध्वी प्रतिभाश्री, साध्वी विकासप्रभा, साध्वी पुलकितयशा साध्वी मधुरलता साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी ने अपने विचार रखे! चैनरूप छाजेड ने महाप्राण गुरुदेव नामक गीतिका का संगान किया!तेरापंथी सभा गंगाशहर के अध्यक्ष श्री हंसराजजी डागा,अभातेयुप के जैन संस्कार प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया ने भी विचार रखे! तथा महिला मंडल की बहनों ने भी वक्तव्य और गीतिका के माध्यम से भाव प्रस्तुत किये. संचालन साध्वी जिनयशाजी ने किया.
जैतस गंगाशहर से धर्मेन्द्र डाकलिया 25 /06/2014
गुवाहाटी आचार्य श्री महाप्रज्ञजी के 95 वें जन्मदिवस (प्रज्ञा दिवस) साध्वी प्रमिलाकुमारीजी के सान्निध्य में मनाया गया। मंगलाचरण यश बोथरा द्वारा किया गया। जैतेस न्यूज़, गुवाहाटी स संजय चोरड़िया 25 जून।
महर्षि, प्रेक्षा प्रणेता, युग प्रधान, पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के ९५वें जन्म दिवस "प्रज्ञा दिवस" के उपलक्ष में शत शत वंदन, अभिवंदन ।।