Update
Source: © Facebook
Update
👉 आचार्य तुलसी की कृति- "श्रावक संबोध" - श्रृंखला - 24प्रस्तुति - 🌻तेरापंथ संघ संवाद🌻
💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕
📝 श्रावक संबोध-24 📝
लय - देव! तुम्हारे
23- जीव चेतनवान, चेतना-
शून्य अजीव सदा जड़ है।
जड़-चेतन की शाश्वत सत्ता,
जिनशासन अक्षय बड़ है।।
अर्थ - जिसमें चेतना होती है, वह जीव है। जो चेतना से शून्य और जड़ है, वह अजीव है। जिनशासन में जड़ और चेतन दोनों के अस्तित्व को शाश्वत माना गया है।
भाष्य - यह संसार जीव और अजीव - इन दो तत्त्वों का समवाय है। जीव का लक्षण है चेतना। यह जानने, समझने और अनुभव करने की शक्ति है। जीव अमूर्त्त होता है। वह दिखाई नहीं देता। उसका ज्ञान चेतना-शक्ति की प्रवृत्ति के आधार पर किया जाता है। इस शक्ति से शून्य तत्त्व अजीव है, वह जड़ है। अजीव के दो रूप हैं - मूर्त्त और अमूर्त्त। जिसमें वर्ण, गंध, रस, स्पर्श पाया जाता है, वह मूर्त्त होता है। दूसरे शब्दों में इसे रूपी भी कहा जाता है। अरूपी अजीव में वर्ण, गंध आदि नहीं पाए जाते। इसलिए वह आँखों का विषय नहीं बन सकता। प्रस्तुत प्रकरण में पुद्गल की विवक्षा की गई है। वह अजीव है और रूपी है। जैन दर्शन में चेतन और जड़ - दोनों के अस्तित्व को शाश्वत माना गया है। शाश्वत उसे कहा जाता है, जिसके मूल स्वरूप में कभी परिवर्तन नहीं होता। चेतन कभी जड़ नहीं हो सकता और जड़ कभी चेतन नहीं हो सकता। चेतन में जड़ का और जड़ में चेतन का अत्यन्ताभाव माना गया है। चेतन तीन काल में चेतन रहता है। इसी प्रकार जड़ की सत्ता भी त्रैकालिक है।
क्रमशः....... कल
प्रस्तुति - 🌻 तेरापंथ संघ संवाद 🌻
💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕💢⭕
Update
Source: © Facebook
👉 सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति का संदेश देती "अहिंसा यात्रा" का आज का पड़ाव 'मरियानी'
👉 पूज्यप्रवर प्रेरणादायी उद्बोधन प्रदान करते हुए..
👉 आज के "मुख्य प्रवचन" के कुछ मनोरम दृश्य..
👉 पूज्यप्रवर का आज का प्रवास स्थल - महादेव अग्रवाल हायर सेकेंडरी स्कूल
दिनांक:- 28-05-2016
📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए
🌻"तेरापंथ संघ संवाद"🌻
News in Hindi
Source: © Facebook
👉 सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति का संदेश देती "अहिंसा यात्रा" का आज का प्रवास *मरियानी*
👉 आज के विहार के दृश्य
दिनांक:- 28-05-2016
📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए
🌻"तेरापंथ संघ संवाद"🌻
Source: © Facebook
28 मई का संकल्प
सकारात्मक चिंतन है वो करामाती छड़ी ।
जोड़ती है जो सफलता की कड़ी से कड़ी ।।
📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए
🌻"तेरापंथ संघ संवाद"🌻
Source: © Facebook