Short News in English
Location: | Kelwa |
Headline: | Muni Jitendra Kumar and Muni Jayant Kumar Completed 14 years of Diksha |
News: | Muni Jitendra Kumar and Muni Jayant Kumar completed 14 years of Diksha. Acharya Mahashraman praised work of both monks. Muni Jitendra Kumar is young monk and engaged in many works. Muni Jayant Kumar is Media In charge. Acharya Mahashraman gives his blessing. |
News in Hindi
मुनियों ने संपन्न किए दीक्षा के 14 वर्ष
केलवा १ नवम्बर २०११ जैन तेरापंथ न्यूज केलवा
मुनि जितेंद्र कुमार एवं जनसंपर्क प्रभारी मुनि जयंत कुमार ने अपनी दीक्षा के 14 वर्षों की संपन्नता पर आचार्य को श्रद्धा अर्पित की। उनके दीक्षा दिन पर आचार्यश्री ने कहा कि मुनि जितेंद्र युवा संत है। अनेक कार्यों में लगे हुए है। इनमें काम के प्रति निष्ठा है। मुनि जयंत कुमार विनीत संत है। वे पहले मीडिया प्रभारी कहलाते थे। अब इनको जनसंपर्क प्रभारी बना दिया है। जनसंपर्क का काम खूब जागरूकता से कर रहे है। मुनि सुमेरमल स्वामी सुदर्शन को ये मिल गए हैं। ऐसे कार्यकारी संत मिल जाते है तो निश्चितता आ जाती है। दोनों संत खूब विकास करते रहें। आज के दिन अनेक समणियों ने भी दीक्षा प्राप्त की है। समणियां भी खूब सेवा करती हैं।
मुनि जितेंद्र कुमार
जनसंपर्क प्रभारी मुनि जयंत कुमार