पूज्य आचार्य श्री ससंघ के पावन सानिध्य में 2 से 7 दिसम्बर तक भव्य जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एंव वेदी का प्रतिष्ठा का आयोजन होगा!
पंचकल्याणक में सभी कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मलित होकर धर्म लाभ लें!
Photos of पूज्य षष्टम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी मुनिराजs post
उदयपुर जिला (राज.) में उथरदा गांव के पास प्रवाहित झामरी नदी में कल दिनांक 29 नवंबर 2019 को भगवान आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा प्राप्त होने से जैन समाज मे हर्ष....विश्व जैन संगठन
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा प्राप्त होते समय सफेद रंग की थी लेकिन जैन समाज द्वारा निकटतम मन्दिर में लाकर विराजमान करते समय काले रंग की हो गयी जिसके कारण प्रतिमा को अतिशयकारी माना जा रहा है। प्रतिमा पर लेख भी है जिसे अभी पढ़ा नही जा सका है। पढ़ने के बाद प्रतिमा की स्थापना आदि की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
निरंतर प्राप्त हो रही प्राचीन जैन प्रतिमाएं इस बात के प्रमाण है कि जैन धर्म कितने विशाल रूप में प्रचलन में था और किस प्रकार से नुकसान पहुचाया गया जिसके कारण वर्तमान में भूगर्भ व नदियों से सैकड़ो वर्ष प्राचीन प्रतिमाएं प्राप्त हो रही है।