News In English
Location: | Chhapar |
Headline: | Kanymandal Honoured In Presence Of Muni Sumatikumar |
News: | Muni Sumati Kumar praised Kanya Mandal and all other organisation who work for Sangh. He inspired all to work for Sangh. |
News in Hindi:
छापर कन्या मंडल की सदस्यों का सम्मान
छापर. भिक्षु साधना केंद्र में कन्या मंडल की सदस्यों को सम्मानित करती पालिका की उपाध्यक्ष फूलवती घोटड़।
छापर 17 May-2011(जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो)
आचार्य महाश्रमण के अमृत महोत्सव के तहत कस्बे के भिक्षु साधना केंद्र में रविवार को हुए कार्यक्रम में कन्या मंडल की बहिनों का अभिनंदन किया गया।तेरापंथ सभा प्रवक्ता प्रदीप सुराणा ने बताया कि मुनि सुमति कुमार के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में कन्या मंडल की संरक्षिका मंजू दुधोडिय़ा को विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता को लेकर महिला मंडल संरक्षिका कंचन देवी नाहटा ने साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कन्या मंडल के उपसंयोजिका प्रिया नाहटा, डिंपल नाहटा, प्रीति सुराणा, हेमलता नाहर, खुशबू डोसी व यशा दुधोडिय़ा को कुशल संयोजन के लिए नगरपालिका उपाध्यक्ष फूलवती घोटड़ द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार धर्मप्रकाश बैद, सूरजमल नाहटा, विमला नाहटा, कुसुम दुधोडिय़ा को तेयुप संरक्षक आलोक नाहटा, तेरापंथ सभा प्रवक्ता प्रदीप सुराणा व तेरापंथ मंत्री विमल दुधोडिय़ा ने साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुनि सुमति कुमार ने कहा कि सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों को संघ हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में अनेक जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे।