News In English
Location: | Udaipur |
Headline: | Poets Presented Their Poems |
News: | Terapant Yuvak Parishad organised Kavi Sammelan on spiritual values. Muni Kumar Shraman and Muni Dineshkumar were among other poets who presented their poem. Bhanwarlal Dagalia and Nirmal Jain were guest of sammelan. Audience enjoyed all poem which were giving message to do better in life and do some purposefully. |
News in Hindi:
अहिंसा की जय हो...महाप्रज्ञ विहार में तेरापंथ युवक परिषद के आध्यात्मिक कवि सम्मेलन
अहिंसा की जय हो...
उदयपुर 28 मई 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो प्रस्तुती)
महाप्रज्ञ विहार में तेरापंथ युवक परिषद के आध्यात्मिक कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं से देर रात तक श्रोताओं का मनोरंजन किया। सम्मेलन के अतिथि भंवरलाल डागलिया एवं निर्मल जैन थे।
करुणा प्रेम जगाओ ग्रंथों का उपदेश है, दुव्र्यसनों से दूर रहो संतों का आदेश है...
मुनि कुमार श्रमण
मंजिल पाने के लिए विश्वास जरूरी है, जीना हो तो इतना जितना जीने के विश्वास जरूरी है....
दिनेश मुनि
हे महाश्रमण तेरी जय हो, जय निश्चय हो, हिंसा की चौखट पर दुनिया, दुनिया में अहिंसा की जय हो...
महाराणा देख स्वप्न अकबर भी डर जाता हो, स्वामीभक्त चेटक प्राणों को न्यौछावर कर जाता हो...,
तखतमयी मीरा भजनों में प्रेम सुधा भर देती हो, हाड़ीरानी जहां निशानी शीश काट कर देती हो..
राव अज्ञात शत्रु
सोने की चिडिय़ा रहा अपना भारत देश, सोना नेता ले गए चिडिय़ा रह गई शेष...
नई दिल्ली के राजेश चेतन
मौत सच है मगर जिंदगी देखिए, आग मत देखिए रोशनी देखिए, चांद को देखना हो अगर आपको, दाग मत देखिए चांदनी देखिए.. दिल्ली की
ऋतु गोयल
सके अलावा सहारनपुर के राजेन्द्र राजन, धार के संदीप शर्मा, मंदसौर के सुरेश वैरागी, हाथरस के पदम अलबेला, भीलवाड़ा के राजेन्द्र व्यास ने भी रचनाएं प्रस्तुत की।