News In English
Location: | Jasol |
Headline: | Antakshari Programme Will Be Held In Presence Of Sadhvi Ujjwalrekha |
News: | Neetu Surana informed that different group will be formed for Antakshari. Antakshari will be held in presence in Sadhvi Ujjwalrekha and Sadhvi Labdhi shree. Sadhvi Amritprabha will compere function. |
News in Hindi:
जसोल अंताक्षरी प्रतियोगिता आज
जसोल 29 मई 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)
तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ कन्या मंडल जसोल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार रात्रि में ८.३० बजे भंसाली कंपाउंड में अभिनव अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तेरापंथ कन्या मंडल जसोल की संयोजिका नीतू सुराणा ने बताया कि साध्वी उज्ज्वलरेखा व साध्वी लब्धिश्री आदि ठाणा 11 के सान्निध्य में अभिनव अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में तेरापंथ सभा, तेयुप, महिला मंडल, कन्या मंडल एवं किशोर मंडल के सदस्य भाग ले सकते हैं। सुराणा ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग ग्रुप बनाए जाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन साध्वी अमृतप्रभा द्वारा किया जाएगा।