News In English
Location: | Udaipur |
Headline: | Acharya Mahashraman Meets Muni Rajat Rup Of Shraman Sangh And Enquired About His Health |
News: | Acharya Mahashraman told that he saw no difference between Saints. Welfare of society and human being are aim of Saints. |
News in Hindi:
आचार्य महाश्रमण शनिवार को श्रमण संघ के उप प्रवर्तक रजत रूपमुनि के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे
आचार्य महाश्रमण शनिवार को श्रमण संघ के उप प्रवर्तक रजत रूपमुनि के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे
उदयपुर 29 मई 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)
शहर में नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय में शनिवार को दो जैन संतों के मिलन का संयोग बना। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण शनिवार को श्रमण संघ के उप प्रवर्तक रजत रूपमुनि के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। संत मिलन के मौके पर रूप मुनि ने कहा कि संतों के बीच किसी प्रकार का भेद नहीं है, सभी का लक्ष्य मानवता और समाज का कल्याण करना है। आचार्य के आगमन से उदयपुर का गौरव बढ़ा है।