News in English:
Location: | Lava Sardargarh |
Headline: | Sadhvi Swarnrekha Will Enter For Chaturmas |
News: | Sadhvi Swarnrekha reached Lodhiyana and will enter in Lava Sardargarh on Monday 4th July for Chaturmas. |
News in Hindi:
साध्वी स्वर्णरेखा लोढिय़ाणा पधारेंगी
लावासरदारगढ़ 03 july 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)
तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वी स्वर्णरेखा अपनी सहवर्ती साध्वियों के साथ शनिवार को लोढिय़ाणा पहुंची। मेवाड़ तेरापंथ कांफ्रेंस के कोषाध्यक्ष मनोहरलाल बापना ने बताया कि साध्वी स्वर्णरेखा रविवार सुबह लोढिय़ाणा से विहार कर सरदारगढ़ बाबूलाल चीपड़ के आवास पर पधारेंगी। जहां दिन भर प्रवास के बाद रविवार शाम स्टेशन मार्ग स्थित गोवर्धनलाल जोशी के आवास स्थल पहुंच कर रात्रि विश्राम करेगी। सोमवार को साध्वी चातुर्मास के लिए नगर में प्रवेश करेंगी। इसकी तैयारियां देर शाम तक जारी रही।