News in English:
Location: | Gajpur |
Headline: | Become Friend of Your Mind◄ Muni Tatvaruchi |
News: | We need to control over our mind. Mind is break-less. Preksha Meditation is powerful tool to control mind. We should develop art to train our mind and try to make friend to our mind. Successes come in life by becoming master of your mind. |
News in Hindi:
मन को मित्र बनाएं: मुनि तत्व रुचि
गजपुर 01 july 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)
मुनि तत्व रुचि ने कहा कि चंचल मन हमें चेन से जीने नहीं देता है। इसके लिए मन की चंचलता पर ब्रेक जरूरी है। प्रेक्षाध्यान मन को एकाग्र करने का अमोघ उपाय है। मुनि शुक्रवार शाम को तेरा पंथ सभा भवन सांयों का खेड़ा में श्रावक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अपने मन को शत्रु नहीं मित्र बनाएं। उसे बाधक नहीं साधक बनाएं। इसके लिए मन का सम्यक प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तप त्याग, ध्यान योग के द्वारा मन को प्रशिक्षित किया जाता है। मुनि ने प्रेरणा देते हुए कहा कि मन रूपी घोड़े की लगाम अपने हाथ में हो, ताकि हम उत्पथगामी नहीं बनें। जीवन में सफलता मन के अनुसार चलने से नहीं अपितु अपने अनुसार मन को चलाने से मिलती है। दूसरों को जीतने वाला योद्धा कहलाता है, लेकिन स्वयं को जीतने वाला महायोद्धा होता है। इससे पूर्व मुनि झालों की मदार से विहार कर यहां पहुंचे। प्रवचन में कई श्रावक मौजूद थे।