News in English:
Location: | Javaliya |
Headline: | Acharya Mahashraman reached Javaliya from Lambori |
News: | Acharya Mahashraman told people to give due respect to all religion. People should try to develop wisdom. Spiritual power awakes by knowledge. |
News in Hindi:
लांबोड़ी से विहार कर आचार्य ने जवालिया में प्रवेश किया
‘बौद्धिक विकास के लिए प्रयासरत रहें’
लांबोड़ी से विहार कर आचार्य ने जवालिया में प्रवेश किया
जवालिया 04 Jul-2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)
आचार्य महाश्रमण ने कहा कि संत भीतरी राज के उपासक होते हैं। भीतरी राज की आराधना मन से होती है। व्यक्ति को किसी भी धर्म की अवहेलना नहीं करनी चाहिए। जिसके पास तेज है, वह बलवान है। व्यक्ति को बुद्धि के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।
यह विचार आचार्य श्री ने रविवार को जवालिया में मंगल प्रवेश के बाद धर्मसभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ज्ञान व दर्शन के जागरण से ही आध्यात्मिक चेतना विकसित होती है। एक सामान्य अवबोध होता है, वह दर्शन है। उन्होंने दर्शन को परिभाषित करते हुए कहा कि दर्शन का अर्थ देखना, दिखाना और दृष्टिकोण, जिसे एकाकार के रूप में दर्शन कहा गया है।
कार्यक्रम में साध्वी कनकप्रभा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान मांगीलाल सांखला, संतोष देवी, ललित चोरडिय़ा, कन्या मंडल की भावना सांखला सहित कई श्रावक मौजूद थे।
पितलिया माताजी के दर्शन किए:
आचार्य श्री लांबोड़ी से विहार कर अहिंसा यात्रा के साथ जवालिया पहुंचे। पितलिया माताजी मंदिर पहुंचकर माताजी के दर्शन किए। मंदिर में ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। अहिंसा यात्रा का रास्ते में ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया।