ShortNews in English:
Jasol: 02.01.2012
Shree Utsav Organized by Mahila Mandal.
News in Hindi
जसोल महिला मंडल -सजे स्टाल, व्यंजनों का लुत्फ उठाया
जसोल २ जनवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल जसोल की ओर से महिला स्वावलंबन व महिला सशक्तीकरण की अभिवृद्धि के लिए साध्वी लब्धिश्री के सानिध्य में रविवार को भंसाली कंपाउंड में श्री उत्सव मेले का आयोजन किया गया। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चले मेले में तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल के सदस्यों की ओर से जैन व्यंजनों की विभिन्न स्टालें लगाई गई।
मंडल मंत्री नीतू देवी सालेचा ने बताया कि मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलों का आयोजन किया गया। मेले में जसोल जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सालेचा ने बताया कि बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के गेम, खुल जा सिम-सिम, मेहंदी, लक्की सेवन आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों व कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेला आयोजन में तेरापंथ महिला मंडल जसोल अध्यक्ष फेना देवी भंसाली, ललिता देवी गांधी मेहता, पुष्पा देवी बुरड़, संतोष डोसी, सुशीला देवी श्रीश्रीमाल, कमला देवी सालेचा, मंजू देवी डोसी, पुष्पा देवी सालेचा, लक्ष्मी देवी छाजेड़, मंजू देवी भंसाली सहित कई मंडल सदस्यों का योगदान रहा