ShortNews in English
Balotara: 30.09.2012
Annual general Meeting of Mahila Mandal held in presence of Sadhvi Laxya Prabha. She told that success can be achieved by positive attitude. Smt. Pukhraj Sethia from All India Mahila Mandal was present during meeting.
News in Hindi
सही नजरिये से हो सकते हैं कामयाब: साध्वी
बालोतरा ३० सितम्बर २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
महिला मंडल के तत्वावधान में साधारण सभा की वार्षिक अधिवेशन की कार्यशाला थीम 'हम होंगे कामयाब' शनिवार को साध्वी लक्ष्य प्रभा के सानिध्य में आयोजित हुई। इस दौरान साध्वी लक्ष्य प्रभा ने कहा कि व्यक्ति अपने विफलता से बोध पाठ लेता हुआ अपने सही नजरिये से जीवन में कामयाब हो सकता है। साध्वी सविता ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शम, सम, और श्रम के द्वारा ही जीवन में कामयाबी हासिल कर सकते हंैं।
अखिल भारतीय महिला मंडल कार्यसमिति के सदस्य पुखराज सेठिया ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला मंडल की ओर से मंगलाचरण किया गया। वहीं महिला और कन्या मंडल की ओर से हम होंगे कामयाब पर कविता व विचित्र वेशभूषा ओ भाषा मेरी कहानी मेरी जुबानी का आयोजन किया गया। महिला मंडल ने वंदनवार प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 200 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पुखराज सेठिया ने निभाई।
मंच का संचालन नयना छाजेड़ ने किया।