ShortNews in English
Jasol: 13.10.2012
Santhara of Sadhvi Bhikha completed after 8 Days.
News in Hindi
साध्वी भीखांजी का संथारापूर्वक देहावसान
जसोल. १३.१०.१२. (जै.ते.न्यू. ब्योरों के लिए संजय मेहता)
तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या शासन श्री साध्वी भीखांजी लाडनूं ने 8 दिन के संथारे के साथ तपस्यापूर्वक देह त्यागी। 88 वर्षीय साध्वी भीखांजी ने 5 अक्टूबर को संथारा स्वीकार किया था। इससे पूर्व उन्होंने तीन दिन की तपस्या की थी। शुक्रवार को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर साध्वी ने देह का त्याग किया। डूंगरचंद सालेचा के अनुसार साध्वी की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जसोल के ओसवाल भवन स्थित साध्वी प्रमुखा प्रवास स्थल से निकाली जाएगी।
साध्वी भीखांजी के संथारे की संपूर्णता की सूचना के साथ ही शुक्रवार शाम आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओ के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। व्यवस्थाओं में आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के संयोजक गौतम सालेचा, महामंत्री शांतिलाल भंसाली, अध्यक्ष जसराज बुरड़, तेयुप महिला मंडल सभा, किशोर मंडल, कन्या मंडल के सदस्य जुटे हुए थे।