ShortNews in English
Jasol: 10.11.2012
33 Members Russian Delegation Reached to Meet Acharya Mahashraman.
News in Hindi
रुस का 33 सदस्यीय दल आचार्य की शरण में
जसोल(बालोतरा) 10 नवम्बर 2012 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
भौतिकता की चकाचौंध के गिरफ्त में जकड़े विदेशी भी अब आध्यात्मिकता के दर्शन को अपना रहे हैं। वे ज्ञान ध्यान व योग की विधा को अंगीकार कर रहे हैं। समाजवादी देश जहां कभी धर्म को अफीम की गोली की संज्ञा दी गई थी। उसी कम्युनिस्ट गणराज्य रुस की राजधानी मॉस्को से 33 धर्म व अध्यात्म प्रेमी जसोल में चातुर्मासिक बिराज रहे आचार्य महाश्रमण की सन्निधि पाने के लिए वीतराग समवसरण में पहुंचे हैं। वे मुनि किशनलाल एवं मुनि कुमार श्रमण के निर्देशन में संचालित त्रिदिवसीय प्रेक्षाध्यान शिविर में सम्मिलित हुए। इस शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। रशिया से आए इस दल में कुल 33 महिलाएं एवं पुरुष भी शामिल है। इस समूह का नेतृत्व मॉस्को की ग्लिना कर रही है। दल में अनेक कंप्यूटर इंजीनियर तथा अनेक डिग्रीधारक व प्रबुद्धजन भी सम्मिलित है। ध्यान रहे कि आगामी 19 से 26 नवंबर को जसोल आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में सात दिवसीय 11 वें अंतर्राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में रुस सहित अनेक देशों के योग प्रेमी सम्मिलित होंगे।