Video
इन्टरनेट पर गैरकानूनी रूप से जैन तीर्थंकरों की प्राचीन व दुर्लभ प्रतिमाओं, मंदिरों के अवशेषों व अन्य सामग्री की नीलामी कर जैन आस्था से खिलवाड़ क्यों?......विश्व जैन संगठन
आवश्यकता है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नीलाम या बिक्री की गयी प्राचीन जैन प्रतिमाओं व अन्य सामग्री को भारत वापिस लाकर दिल्ली में “अंतर्राष्ट्रीय जैन संग्रहालय” का निर्माण कर उसमे स्थापित की जाएँ व पूजा योग्य प्रातिमाओं की शुद्धि कर स्थापना हो ताकि भविष्य में जैन पुरातत्व संरक्षित हो व सम्पूर्ण विश्व से दिल्ली आने वाले लोगो को प्राचीन जैन धरोहर की जानकारी हो!
संगठन की शिकायत कॊ संस्कृति मंत्रालय द्वारा सीबीआई कॊ भेजा गया लेकिन अभी तक ठोस कार्यवाही नहीं!
केंद्र सरकार को देश की प्राचीन धरोहर की बिक्री न होने देने हेतू सख्त कानून बनाना होगा!
कृपया निम्न लिंक पर इन्टरनेट के माध्यम से गत वर्षों में नीलाम / बिक्री की गयी प्राचीन जैन धरोहर की विडियो देखें....संकलनकर्ता: संजय जैन मो.: 9312278313