05.11.2023: Jain Swetambar Terapanthi Mahasabha

Published: 05.11.2023

Posted on 05.11.2023 16:28

विशेष संस्था है..

आचार्य महाश्रमणजी की पवित्र उपस्थिति में परमार्थिक शिक्षण संस्थान के प्रथम अधिवेशन मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी

Watch video on Facebook.com


🌸 उपलब्धता होने पर भी त्याग करना सच्चा त्याग – आचार्य महाश्रमण🌸

– पारमार्थिक शिक्षण संस्था का प्रथम अधिवेशन आयोजित

05.11.2023, रविवार, घोड़बंदर रोड, मुंबई (महाराष्ट्र)
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में आज पारमार्थिक शिक्षण संस्था का प्रथम अधिवेशन आयोजित हुआ। लाडनूं जैन विश्व भारती में स्थापित पारमार्थिक शिक्षण संस्था एक आध्यात्मिक संस्था है। जिसमें दीक्षा हेतु अग्रसर मुमुक्षुओं के शिक्षण, प्रशिक्षण का क्रम चलता है। गुरुदेव के सान्निध्य में इस प्रथम अधिवेशन का प्रवास व्यवस्था समिति के अयोजकत्व में आयोजन किया गया।

आचार्य श्री ने मंगल प्रवचन में कहा कि वह त्यागी नहीं होता जो नहीं मिलने पर या उपलब्ध न होने पर उसे त्याग दें बल्कि त्यागी वह होता है जो वस्तु के उपलब्ध होने पर व उसके सामने आने पर भी वैराग्य भाव से उसका त्याग कर दे। अनंत काल की इस यात्रा में वह दिन धन्य है जिस दिन व्यक्ति भोग से त्याग के पथ की ओर अगसर होता है और आगे त्याग का जीवन जीने का लक्ष्य बनाता है। पारमार्थिक शिक्षण संस्था में शिक्षा के साथ परीक्षा, समीक्षा व उसके बाद दीक्षा होती है। इस संस्था का जन्म विसं. २००५ में आचार्य तुलसी के समय हुआ व आज पचहतर साल पूरे हो रहे हैं। पचहतर साल बाद यह प्रथम अधिवेशन हो रहा है।

गुरुदेव ने आगे फरमाया– एक समय था जब महिलाऐं सभाओं में बोल भी नहीं पाती, पर आज कितना परिष्कार और परिवर्तन हो गया है। यह सारा प्रशिक्षण का प्रभाव है की वे प्रशिक्षित हो गई है व प्रभावक प्रस्तुतियां देने में सक्षम बन गई हैं। कुछ बादल गरजते नहीं, पर बरसते है। यह ऐसी संस्था है। यह संस्था मुख्यतः परमार्थ के शिक्षण से सम्बन्धित है। यह सौभाग्यशाली संस्था है जिसमें साधना और संस्कार का विकास होता है। इसमें विकास का क्रम बना रहे तथा गुणवत्ता का भी विकास होता रहे। आज की भावी पीढ़ी ही वर्तमान बनकर हमारे सामने आएगी।

तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्यमुनि महावीर कुमार जी, साध्वी प्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी, साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी ने सारगर्भित उद्बोधन प्रदान किया। समणी नियोजिका अमलप्रज्ञा जी, समणी ऋजुप्रज्ञा जी ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।
इस अवसर पर प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री मदन तातेड, पारमार्थिक शिक्षण संस्था के अध्यक्ष श्री बजरंग जैन, मुमुक्षु मानवी, मुमुक्षु भावी गादिया ने विचार रखे। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ‘अरुणिमा’ पत्रिका गुरु चरणों में भेंट की। डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। मुमुक्षु बहनों ने सामूहिक गीत का संगान किया।

यूट्यूब पर Terapanth चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/c/terapanth

यूट्यूब पर आज का वीडियो ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.youtube.com/live/FyHbazmFX2c?si=Vx5uEkKc_lTIa5YQ

फेसबुक पेज पर प्रतिदिन न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पेज को लाइक करे, फॉलो करें।

तेरापंथ
https://www.facebook.com/jain.terapanth/

🙏 संप्रसारक🙏
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा

आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं तेरापंथ धर्मसंघ आदि के नवीनतम समाचार पाने के लिए--
♦ 7044774444 पर join एवं अपने शहर का नाम लिखकर whatsapp करें।

Photos of Terapanths post


परमार्थिक शिक्षण संस्थान के संदर्भ में गुरुदेव की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद

Watch video on Facebook.com


मैं सबसे छोटी थी... मुझे याद है गुवाहाटी में हमें कहा गया..

आचार्य महाश्रमणजी की पवित्र उपस्थिति में परमार्थिक शिक्षण संस्थान के प्रथम अधिवेशन में साध्वीप्रमुखाश्री जी

Watch video on Facebook.com


CA की डिग्री

आचार्य महाश्रमणजी की पवित्र उपस्थिति में
परमार्थिक शिक्षण संस्थान के प्रथम अधिवेशन में साध्वीवर्या जी

Watch video on Facebook.com


Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Institutions
          • Jain Swetambar Terapanthi Mahasabha [JSTM]
            • Share this page on:
              Page glossary
              Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
              1. JSTM
              2. Terapanth
              3. आचार्य
              4. आचार्य तुलसी
              5. भाव
              6. महाराष्ट्र
              7. महावीर
              Page statistics
              This page has been viewed 91 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: