News in Hindi
![](/fe/media/image/f0/f045c75beefcf58c993424b5c831a36278c20d9a.jpeg)
बालोतरा - असाडा ३१ जनवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
तेरापंथ सभा के तत्वावधान में असाडा में आयोजित अमृत महोत्सव के दौरान साध्वी लब्धिश्री की ओर से आचार्य महाश्रमण के बारे में जानकारी दी गई। साध्वी ने कहा कि करुणा व वात्सल्य की प्रतिमूर्ति आचार्य महाश्रमण वर्तमान युग की अद्वितीय कृति हंै। इससे पूर्व कन्या मंडल के मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कन्या मंडल ने साध्वी लब्धिश्री की रचित गीतिका की प्रस्तुति दी। साध्वी आराधना, शशिप्रभाश्री, हेमयशा, तिलोकचंद, संयोजक पीयूष बालड़ व ज्ञानार्थियों की ओर से रोचक परिसंवाद प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल संयोजिका देवकन्या न