News in Hindi
ज्ञान का खजाना है भारतजसोल २५ अगस्त २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
भारत की वैभवता व संपन्नता के लिए ईमानदारी को आवश्यक बताते हुए आचार्य ने कहा कि भारत ज्ञान संपन्न देश है। भारत में अनेक तपस्वी, ऋषि, तपस्वी हुए है। भारत में अकूत प्राचीन ज्ञान का भंडार समाहित है। ज्ञान का खजाना है भारत। इन सब कारणों से भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण राष्ट्र है। बस, इस देश में नैतिकता की कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति भी भारत देश में काफी प्रचलित हो गई है। जिसके कारण अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। नशामुक्त नागरिक होने पर भारत और ज्यादा विकास कर सकता है। इसलिए व्यक्ति नशामुक्त होने का प्रयास करें।