News in Hindi
आचार्य के दर्शनार्थ मुंबई से आई स्पेशल ट्रेन
बालोतरा २५ अगस्त २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
जैन तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण के दर्शनार्थ एक हजार आठ यात्रियों के जत्थे को लेकर मुंबई से स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को बालोतरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बालोतरा स्टेशन पर यात्रियों का बहुमान किया गया।
जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के तत्वावधान में पहुंचे यात्री अप्रवासी राजस्थानी है, जो मुंबई व आस-पास कारोबार करते हैं। स्पेशल ट्रेन से आए यात्री जसोल में आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास स्थल पर पहुंचे और आचार्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने आचार्य से मुंबई प्रवास के लिए भी आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि आचार्य महाश्रमण के जन्म शताब्दी महोत्सव को मुंबई मनाने का आग्रह करने यह दल विशेष रूप से यहां आया है।