25.08.2022: Jain Swetambar Terapanthi Mahasabha

Published: 25.08.2022
Updated: 25.08.2022

Updated on 25.08.2022 19:53

स्वाध्याय से ज्ञान बढ़ता है

स्वाध्याय से ज्ञान बढ़ता है

Watch video on Facebook.com


शुद्ध लिखना और शुद्ध उच्चरित करना भी स्वाध्याय का महत्त्वपूर्ण अंग: आचार्यश्री महाश्रमण

शुद्ध लिखना और शुद्ध उच्चरित करना

Watch video on Facebook.com


पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के दूसरे दिन मुख्यमुनिश्री का महत्वपूर्ण वक्तव्य

मुख्यमुनिश्री का महत्वपूर्ण वक्तव्य

Watch video on Facebook.com


Updated on 25.08.2022 13:25

🌸 पर्वाधिराज पर्युषण : दूसरा दिन स्वाध्याय दिवस के रूप में हुआ समायोजित 🌸

-शुद्ध लिखना और शुद्ध उच्चरित करना भी स्वाध्याय का महत्त्वपूर्ण अंग: आचार्यश्री महाश्रमण

-महावीर के प्रतिनिधि ने किया ‘भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा’ का वर्णन

-स्वाध्याय के पांच प्रकारों को साध्वीप्रमुखाजी ने किया व्याख्यायित

-साध्वीवर्याजी ने गीत तो मुख्यमुनिश्री ने वक्तव्य के द्वारा क्षांति और मुक्ति धर्म पर डाला प्रकाश

25.08.2022, गुरुवार, छापर, चूरू (राजस्थान) :

जैन धर्म के महापर्व पर्युषण पर्वाधिराज का प्रारम्भ हो चुका है। इस महापर्व में जन-जन अपनी आत्मा को अध्यात्म की दिशा में ले जाने के लिए ध्यान, स्वाध्याय, जप, उपवास आदि धार्मिक कार्यों में संलग्न हो जाते हैं। यह महापर्व राजस्थान के चूरू जिले मंे स्थित छापर कस्बे में भी जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान देदीप्यमान महासूर्य, अध्यात्मवेत्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में भव्य रूप में समायोजित हो रहा है। इस महापर्व को गुरुचरणों में मनाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुजन उपस्थित हैं।

गुरुवार को पर्युषण पर्वाधिराज के दूसरे दिन के मुख्य कार्यक्रम का शुभारम्भ भी तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी के नमस्कार महामंत्र से हुआ। पर्युषण पर्वाधिराज का दूसरा दिवस स्वाध्याय दिवस के रूप में समायोजित हुआ। मुनि धु्रवकुमारजी ने तीर्थ और तीर्थंकर के विषय में बताया और उस संदर्भ में गीत का भी संगान किया। साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने मुक्ति धर्म के संदर्भ में ‘धर्म का मुक्ति दूसरा द्वार’ गीत का संगान किया। मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने क्षांति और मुक्ति धर्म की व्याख्या की। साध्वी ख्यातयशाजी ने ‘स्वाध्याय दिवस’ के संदर्भ में गीत का संगान किया। साध्वीप्रमुखा साध्वी विश्रुतविभाजी ने ‘स्वाध्याय दिवस’ के संदर्भ में लोगों को उद्बोधित करते हुए स्वाध्याय के पांच प्रकारों का वर्णन किया।

अध्यात्म जगत के महासूर्य आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित जनता को ज्ञान का आलोक बांटते हुए कहा कि आज पर्वाधिराज पर्युषण का दूसरा दिन है। आत्मवाद, क्रियावाद, कर्मवाद, लोकवाद आदि के वर्णन के साथ दस धर्मों का भी वर्णन हो रहा है। हमारे तीर्थ और तीर्थंकर हमारी आत्मा और साधना के आधार हैं। जैन दर्शन में सबसे महत्त्वपूर्ण है आत्मवाद। आत्मा आदि काल से है और आगे भी अनादि काल तक रहेगी। आत्मा के आदि और अंत का कोई छोर नहीं है। हम सभी की आत्माएं न जाने कितनी बार जन्म-मरण को प्राप्त कर चुकी हैं। आत्मा विशालकाय हाथी में फैल जाती है और एक अत्यंत छोटे जीव कुंथु में भी समाविष्ट हो जाती है।

हम सभी को आत्मा से सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। नियमानुसार एक ठाणे में कम से कम दो साधु और साध्वियों के साध्वियों के एक ठाणे में कम से कम तीन साध्वियां होनी चाहिए। अब यदि एक ठाणे में यदि कोई भी साधु अथवा साध्वी आ जाए तो उसके साथ भी सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। यदि कोई विपरित प्रकृति वाला भी आए तो उसके साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास होना चाहिए। उसकी प्रवृति नहीं संघ की संस्कृति का ध्यान रखनी चाहिए। उदार भाव का विकास हो तो सामंजस्य बिठाया जा सकता है। आचार्यश्री ने ‘भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा’ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि जम्बूद्वीप के पश्चिमी भाग में जयंती नाम की एक नगरी थी। जिसमें एक गांव का अधिकारी था नयसार। उसे राजाज्ञा मिली कि लकड़ियां लानी है। वह जंगल गया और लकड़ियां काटने लगा। दोपहर में भूख लगी और वह भोजन को बैठा कि उसी समय साधु उधर आ गए। उसने साधुओं को भोजन का दान दिया और उन्हें मार्ग दिखाने के लिए चल पड़ा। नयसार को साधुओं से ज्ञान मिला और उसे सम्यक्तव की प्राप्ति हो गई। सम्यक्त्व की प्राप्ति ही नहीं हुई साथ ही यथार्थ के प्रति श्रद्धा भी हो गई।

आचार्यश्री ने स्वाध्याय दिवस के संदर्भ में कहा कि स्वाध्याय ज्ञान की वृद्धि का सशक्त माध्यम है। ज्ञान का कंठस्थ होना बहुत महत्त्वपूर्ण बात होती है। ज्ञान को कंठस्थ करने के साथ-साथ उसके उच्चारण की शुद्धता और लेखनी की शुद्धता का ध्यान देने का प्रयास होना चाहिए। हर्श्व, दीर्घ, अनुस्वार, विसर्ग कहां लगाना और कहां नहीं लगाने का ध्यान होना चाहिए। उच्चारण और लेखन की शुद्धता स्वाध्याय का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। आदमी को अपने ज्ञान को पुष्ट बनाने का प्रयास करना चाहिए। आगम का स्वाध्याय साधु की आत्मा के लिए एक खुराक होती है। स्वाध्याय ज्ञान की वृद्धि के साथ संयम जीवन को अमृतमयी सिंचन भी प्रदान करने वाली होती है। चितारना करने से कंठस्थ ज्ञान परिपक्व हो सकता है।

यूट्यूब पर Terapanth चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/c/terapanth

यूट्यूब पर आज का वीडियो ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/yHYzbuCL0Do

फेसबुक पेज पर प्रतिदिन न्यूज़ पढ़ने के लिए पीछे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पेज को लाइक करे, फॉलो करें।

तेरापंथ
https://www.facebook.com/jain.terapanth/

🙏 संप्रसारक🙏
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा

आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं तेरापंथ धर्मसंघ आदि के नवीनतम समाचार पाने के लिए--
♦ 7044774444 पर join एवं अपने शहर का नाम लिखकर whatsapp करें।

Photos of Terapanths post


Posted on 25.08.2022 07:55

प्रेक्षा ध्यान में एक प्रयोग बताया गया है... ज्योति केंद्र प्रेक्षा का..

प्रेक्षा ध्यान में एक प्रयोग बताया गया है... ज्योति केंद्र प्रेक्षा का..

Watch video on Facebook.com


Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Institutions
          • Jain Swetambar Terapanthi Mahasabha [JSTM]
            • Share this page on:
              Page glossary
              Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
              1. JSTM
              2. Terapanth
              3. ज्ञान
              4. तीर्थंकर
              5. दर्शन
              6. दस
              7. भाव
              8. महावीर
              9. मुक्ति
              10. राजस्थान
              11. सम्यक्त्व
              Page statistics
              This page has been viewed 209 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: