Posted on 26.05.2023 16:41
Source: © Facebook
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में तीन वर्ष पूर्व छात्रावास निर्माण के सफाई के दौरान प्राप्त 856 वर्ष प्राचीन श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की प्राचीन प्रतिमा पुरातत्व विभाग द्वारा थाने में जमा करवा दी गयी थी। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 पद्मसागर जी महाराज के अथक प्रयास और सकल जैन समाज महापंचायत द्वारा कार्यवाही व जैन समाज की सद्भावना से आज दिनांक 26 मई 2023 को प्रशासन द्वारा जैन समाज को सुपुर्द किये जाने पर शुभकामनाएं....विश्व जैन संगठन
👉 श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर जी, निचला बाजार, शिवपुरी में कमेटी को प्रतिमाएं सौंपने की जानकारी प्राप्त हुई है।