Posted on 23.10.2023 08:59
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के साधु साध्वी श्रावक श्राविकाओं को सूचित किया जाता है कि इस वर्ष प्रभु महावीर निर्वाण कल्याणक की आराधना निम्नानुसार होगी।(1 )10 नवंबर 2023 धनतेरस
(2 )11 नवंबर 2023 रूप चौदस
(3 )12 नवंबर 2023 दीपावली, पक्खी प्रतिक्रमण
(4 ) 13 नवंबर 2023 प्रभु महावीर निर्वाण कल्याणक
( 5 )दिनांक 13 नवंबर 2023 को दोपहर 2.58 तक अमावस होने से गौतम प्रतिपदा और नव वीर निर्वाण संवत का मंगलपाठ 14 नवंबर 2023 को होगा।
विशेष नोट -
तेले तप की आराधना 11 नवंबर से 13 नवंबर तक की जा सकेगी।
गौतम प्रतिपदा 14 नवंबर 2023 को होने से श्री उत्तराध्ययन सूत्र का स्वाध्याय 14 नवंबर तक चलेगा।