04.01.2024: Jain Terapanth News

Published: 04.01.2024
Updated: 05.01.2024

Updated on 05.01.2024 08:31

*ABTYP JTN NEWS BULETINE*

*अंक 004/2024, 04 जनवरी 24, PM, पृष्ठ 09*

*प्रेरणा पाथेय*
दिनांक : 4️⃣ जनवरी 2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣ गुरुवार

*धन ही नहीं, धर्म का भी करें संचय : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण*

जैन संस्कार विधि से जन्मदिवस : तेयुप बेंगलुरु

नववर्ष पर वृहद मंगलपाठ : बीड

जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण : तेयुप जलगांव

अणुव्रत व्याख्यानमाला का आयोजन : अणुव्रत समिति गंगाशहर

जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण : तेयुप नालासोपारा

नववर्ष वृहद मंगलपाठ का आयोजन : वलसाड

ब्लड कैम्प का आयोजन : दिल्ली

*प्रस्तुति : अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़*

Photos of Jain Terapanth News post


Updated on 04.01.2024 16:02

🌅 ᑭᗩᑎᑕᕼᗩᑎG / पंचांग 🌄
Dt. *05/01/2024*
तिथि : *पोष कृष्ण पक्ष 09*


Updated on 04.01.2024 11:16

*कृपा बरसा रहें कृपानिधान*

#ABTYPJTN
Jan.04, 2024


आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम की फोटो झलकियां ०४-०१-२०२४

Photos of Jain Terapanth News post


Posted on 04.01.2024 07:44

*पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी का आज का मंगल प्रवचन लाइव सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे और सब्सक्राइब करें*

https://www.youtube.com/live/dIahGrqejJY?si=0ZSrGsQhwIGFvlDe

🙏प्रस्तुति🙏
*अमृतवाणी*

🙏🏻 संप्रसारक🙏🏻
*जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा*
*अभातेयुप जैन तेरापन्थ न्यूज़*

www.youtube.com

04 January 2024 - Acharya Mahashraman ( Ghatkopar Mumbai )


*अणुव्रत परिवार के बढ़ते चरण*

*अणुव्रत मंच अंकलेश्वर-भरूच का हुआ गठन*

*प्रस्तुति : अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज 4 जनवरी 2024*


*नवप्रभात के प्रथम दर्शन*

04 जनवरी, 2024

*प्रस्तुति : अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़*


. *मन्त्र एक समाधान*

*04 जनवरी 2024*
*आज का मंत्र :*
*📿भक्तामर-प्रणत-मौलि-मणि-प्रभाणा-*
*मुद्योतकं दलित-पाप-तमो-वितानम् ।*
*सम्यक्-प्रणम्य-जिन-पाद-युगं युगादा-*
*वालम्बनं भव-जले पततां जनानाम् ।।📿*

*🔰परिणाम : प्रत्येक क्षेत्र में लाभ, सफलता और सम्पदा की प्राप्ति*

*प्रस्तुति : अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज*


🌸 घाटकोपर को पावन बनाने पधारे तेरापंथ सरताज 🌸

-घाटकोपर में पांच दिनों तक महातपस्वी बहाएंगे ज्ञान की गंगा

-भव्य स्वागत जुलूस के साथ श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पहुंचे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

-अध्यात्म की शरण में प्राप्त हो सकती है शांति : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

-बौद्ध धर्मगुरु राहुलबोधिजी ने किया महातपस्वी का अभिनंदन

03.01.2024, बुधवार, घाटकोपर (पूर्व), मुम्बई (महाराष्ट्र) :

माया नगरी मुम्बई के विभिन्न उपनगरों की जनता को अपने पावन प्रवास व मंगल प्रवचन से लाभान्वित करते, जन-जन में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की अलख जागते हुए जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना संग बुधवार को मुम्बई महानगर के घाटकोपर में पधारे। अपने आराध्य को अपने क्षेत्र में पाकर घाटकोपरवासियों का श्रद्धा, उत्साह व उमंग का मानों पारावार नहीं था। उनकी आतंरिक प्रसन्नता उनकी प्रसन्न मुखाकृति तथा उनके द्वारा किए जाने वाले बुलंद जयघोष में स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रहा था। स्थान-स्थान पर किशोरों-किशोरियों व ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों द्वारा लगाई गईं झाकियां लोगों का मन मोह रही थीं। महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के शुभागमन से घाटकोपर का वातावरण पावन बना हुआ था। सभी श्रद्धालुओं व मार्ग के खड़े दर्शनार्थियों पर आशीष वृष्टि करते हुए युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के संग श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के भवन में पधारे। यहीं आचार्यश्री का पंचदिवसीय प्रवास निर्धारित है।

बुधवार को प्रातःकाल के मंगल प्रभात में शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने गोवंडी से मंगल प्रस्थान किया। अपने आराध्य के स्वागत को उत्साही घाटकोपरवासी विहार से पूर्व ही उपस्थित थे। एक ओर आधुनिकता और भौतिकता की प्राप्ति के लिए ट्रेन, बस, आटो, टैक्सी अथवा निजी वाहन से भागती जनता तो दूसरी ओर धर्म, अध्यात्म व मानवता का शंखनाद करने वाले महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी मुम्बई के मार्गों पर गतिमान थे तो अनजान जनता भी ऐसे राष्ट्रसंत को अपलक निहार अपने नयनों को धन्य बना रही थी। आचार्यश्री भी दर्शनार्थियों पर अपने दोनों करकमलों से आशीष की वृष्टि कर रहे थे। दो घंटे के विहार के उपरान्त आचार्यश्री भव्य स्वागत जुलूस के साथ घाटकोपर के पंचदिवसीय प्रवास हेतु निर्धारित स्थानक में पधारे।

वहां से लगभग एक किलोमीटर स्थित स्थानीय विधायक श्री पराग भाई शाह के स्थान में बने प्रवचन पण्डाल में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी पधारे तो वहां आचार्यश्री के अभिवादन में बौद्ध धर्मगुरु राहुलबोधिजी भी उपस्थित दो मतों के धर्मगुरुओं का मिलन लोगों को आह्लादित करने वाला था। उपस्थित जनता को महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि आदमी के भीतर अनेक वृत्तियां होती हैं। अच्छी वृत्ति होती है तो उसी आदमी के भीतर बुरी वृत्ति भी होती है। ये वृत्तियां कषायों के कारण बुराई से भावित हो जाती हैं। उनमें एक बुरी वृत्ति लोभ की होती है। जैन धर्म में चार प्रकार के कषाय बताए गए हैं-क्रोध, मान, माया और लोभ। कहा जाता है कि आदमी की इच्छाएं आकाश के समान अंतहीन हैं। अगर उसे सोने का पहाड़ भी प्राप्त हो जाए तो लोभ की वृत्ति बनी रहेगी। इस लोभ की वृत्ति को दूर करने के लिए आदमी को संतोष रूपी सद्गुण का विकास करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आदमी को भौतिकता के माहौल से निकल अध्यात्म के सिद्धांतों के आसपास रहने का प्रयास करना चाहिए। अध्यात्म के शरण में रहने से शांति की प्राप्ति हो सकती है।

आचार्यश्री ने स्थानीय जनता को शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि यहां की जनता में अच्छी धार्मिक भावना बनी रहे। आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने भी उपस्थित जनता को सम्बोधित किया। बौद्ध धर्मगुरु श्री राहुलबोधिजी ने अपने अभिभाषण में कहा कि मैं घाटकोपर में आपका हार्दिक स्वागत करता हूं। आप भ्रमण करते हुए कितना जनकल्याण का कार्य कर रहे हैं। आप साक्षात त्याग की मूर्ति हैं। आप लोगों को सुख-शांति का मार्ग दिखा रहे हैं।

अपने स्थान में आचार्यश्री के मंगल शुभागमन से आह्लादित विधायक श्री पराग भाई शाह ने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री शांतिलाल बाफना, स्वागताध्यक्ष श्रीमती कांता तातेड़ व श्रीमती शर्मिला तातेड़, स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष श्री विपीन भाई व श्री मुकेश भाई ने भी अपने उल्लसित भावनाओं को अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ समाज-घाटकोपर ने स्वागत गीत का संगान किया।

यूट्यूब पर Terapanth चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/c/terapanth

यूट्यूब पर आज का वीडियो ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.youtube.com/live/svc13qeGOR8?feature=shared

फेसबुक पेज पर प्रतिदिन न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पेज को लाइक करे, फॉलो करें।

तेरापंथ
https://www.facebook.com/jain.terapanth/

🙏 संप्रसारक🙏
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा

आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं तेरापंथ धर्मसंघ आदि के नवीनतम समाचार पाने के लिए--
♦ 7044774444 पर join एवं अपने शहर का नाम लिखकर whatsapp करें।

www.youtube.com

Welcome to Terapanth Channel - Official channel of Jain Shwetamber Terapanth Dharmsangh. Here you could see live daily Pravachan, event videos, earlier broad...


Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Publications
          • Jain Terapanth News [JTN]
            • Share this page on:
              Page glossary
              Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
              1. Acharya
              2. Acharya Mahashraman
              3. Dharmsangh
              4. JTN
              5. Jain Terapanth News
              6. Mahashraman
              7. Mumbai
              8. Pravachan
              9. Shwetamber
              10. Terapanth
              11. अमृतवाणी
              12. आचार्य
              13. कृष्ण
              14. ज्ञान
              15. महाराष्ट्र
              Page statistics
              This page has been viewed 92 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: