News in Hindi
OM ARHAM. JTN DELHI. GYANSHALA UPKARAM NEPAL KI DHARTI PAR VIRAT NAGAR ME SAFLTA PURVAK CHAL RAHA H.ACHARYA SHREE MAHASHARMAN JI KE NIRDESHANUSAR GYANSHALA DIVAS KA AYOJAN SHARMANI NIRDESHIKA SHARDA PRAGYA JI KE SANINDHYA ME DINANK 28-8-2013 VIRAT NAGAR, NEPAL ME KIYA GAYA.PRASTUTI SABHAR-HEMANT PUGLIA
News in Hindi:
तत्वज्ञान का ज्ञान जरूरी: साध्वी श्री उज्वलाजी टोहाना JTN News | Aug 29, 2013,
स्कूली शिक्षा व सामान्य ज्ञान के अलावा तत्वज्ञान का ज्ञान भी होना बहुत जरूरी है। इससे हमें आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है। यह बात आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी उजवाला कुमारी ने कही। वे मंगलवार रात तेरापंथ जैन भवन में आयोजित पच्चीस बोल पर आधारित प्रश्नोतरी का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि बच्चो को अभी से प्रेरित करें ताकि उनमें संस्कारों का बीजारोपण हो सके। साध्वी सूरज प्रभा व साध्वी डॉ. लावण्य यशा द्वारा संचालित प्रतियोगिता में पवन कुमार प्रथम, बिमला ने तृतीय स्थान पाया जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
जसोल JTN News | Aug 29, 2013,
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद जसोल के तत्वावधान में मुनि जंबू कुमार के सान्निध्य में 15 दिवसीय जैन विद्या कार्यशाला का समापन स्थानीय पुराना ओसवाल भवन में मंगलवार रात्रि को हुआ।
समारोह में संभागियों को संबोधित करते हुए मुनि जंबू कुमार ने कहा कि कार्यशाला ज्ञान का महत्वपूर्ण प्रयोग है। इसके माध्यम से संभागियों के भीतर ज्ञान का आलोक प्रकट होता है। मुनि ने कहा कि कार्यशाला से विभिन्न प्रकार का ज्ञान, तात्विक, सामाजिक, धार्मिक संस्कारों के बीज वपन होता है। इससे पूर्व कन्या मंडल संयोजिका अभयमती भंसाली के मंगलाचरण की ओर से समारोह का शुभारंभ हुआ।
समारोह में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष जेठमल बुरड़, महिला मंडल मंत्री संतोष देवी डोसी, जयश्री देवी सालेचा ने अपने उद्गार व्यक्त किए। प्रायोजक शाह अशोक कुमार महावीरचंद कांतिलाल शांतिलाल ढेलडिय़ा बोहरा परिवार जसोल की ओर से बहुमान किया गया।
शत प्रतिशत कार्यशाला संभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में 207 संभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अभातेयुप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कांतिलाल ढेलडिय़ा ने किया।>