29.08.2022: Jain Swetambar Terapanthi Mahasabha

Published: 29.08.2022
Updated: 30.08.2022

Updated on 30.08.2022 00:33

साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी त्याग-तप धर्म पर आधारित गीत के संगान..

साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने त्याग-तप धर्म पर आधारित गीत का संगान किया

Watch video on Facebook.com


Updated on 29.08.2022 13:54

साध्वीप्रमुखा साध्वी विश्रुतविभाजी ‘जप दिवस’ के अवसर पर श्रद्धालुओं को जप के मंत्र का शुद्ध उच्चारण करने हेतु ...

जप के मंत्र का शुद्ध उच्चारण

Watch video on Facebook.com


मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी त्याग और तप धर्म को व्याख्यायित...

मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी त्याग और तप धर्म को व्याख्यायित...

Watch video on Facebook.com


Posted on 29.08.2022 12:56

🌸 श्वास-श्वास के साथ होता रहे जप : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण 🌸

-जप दिवस के रूप में समायोज्य हुआ पर्युषण पर्वाधिराज का छठा दिवस

-भगवान महावीर के प्रतिनिधि प्रतिदिन कर रहे ‘भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा’ का वर्णन

-मंत्र जप में उच्चारण की शुद्धता को साध्वीप्रमुखाजी ने किया व्याख्यायित

-त्याग धर्म पर साध्वीवर्याजी ने गीत तो मुख्यमुनिश्री ने त्याग और तप के महत्त्व को किया उजागर

29.08.2022, सोमवार, छापर, चूरू (राजस्थान) :

आध्यात्मिक साधना का महापर्व दिन-प्रतिदिन अपने चरमोत्कर्ष की ओर बढ़ता जा रहा है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के अष्टमाचार्य आचार्य कालूगणी की जन्मधरा छापर में तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, शांतिदूत, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में इस महापर्व को मनाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुजन पहुंचे हुए हैं। महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में इस आध्यात्मिक महापर्व के छापर नगरी भी मानों आध्यात्मिक नगरी बनी हुई है।

सोमवार को पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में समायोजित हुआ। नित्य की भांति प्रातः नौ बजे आचार्यश्री महाश्रमणजी के नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मुनि नम्रकुमारजी ने तीर्थंकर अरिष्टनेमि के जीवन का वर्णन किया। साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने त्याग-तप धर्म पर आधारित गीत का संगान किया। मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने त्याग और तप धर्म को व्याख्यायित किया। साध्वी जयंतमालाजी ने ‘जप दिवस’ के संदर्भ में गीत का संगान किया। साध्वीप्रमुखा साध्वी विश्रुतविभाजी ने ‘जप दिवस’ के अवसर पर श्रद्धालुओं को जप के मंत्र का शुद्ध उच्चारण करने हेतु उत्प्रेरित किया।

पर्युषण महापर्व के दौरान प्रारम्भ हुई ‘भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा’ के प्रवचन शृंखला को भगवान महावीर के प्रतिनिधि आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आगे बढ़ाते हुए कहा कि त्रिपृष्ठ के भव में स्थित भगवान महावीर की आत्मा ने शेर को मारकर मानों ख्याति प्राप्त कर ली। प्रति वासुदेव अश्वग्रीव को जब इसकी सूचना मिली तो ज्योतिषि द्वारा बताई गई दोनों बातें घटित हो चुकी थीं तो उसे त्रिपृष्ठ में अपना हंता नजर आने लगा। उसने त्रिपृष्ठ को मारने की योजना बनाने लगा। उसने प्रजापति के पास पत्र भेजा कि आपके दोनों पुत्रों को हम स्वयं अपने हाथ से सम्मानित करना चाहते हैं, किन्तु त्रिपृष्ठ ने पत्र का कठोर जवाब भेज दिया। जिससे वह युद्ध के लिए पोतनपुर की सीमा तक चला आया। दोनों सेनाओं में युद्ध आरम्भ हुआ और अंत में त्रिपृष्ठ ने अश्वग्रीव को मार डाला और वासुदेव बन गए। प्रति वासुदेव का वध करके ही वासुदेव बना जा सकता है, ऐसा बताया गया है।

एक समय वसुदेव बने त्रिपृष्ठ के समक्ष गीत-संगीत का आयोजन चला तो उसने कहा कि जब मैं सो जाऊं तो बंद करवा देना, किन्तु उस रम जाने के कारण वह सेवक ऐसा नहीं कर पाया तो यह जानने पर त्रिपृष्ठ ने अपने सेवक के कानों में शीशा गर्म कर डलवा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है। इस प्रकार राज करते हुए वसुदेव अपना आयुष्य पूर्ण कर सातवें नरक की गति में पैदा हुए। फिर वे सिंह की योनि में पैदा हुए। फिर अपने बाइसवें भव में मनुष्य बने और विमलकुमार के रूप में पैदा हुए और बड़े नीति निपुण राजा हुआ। अंत में राजा ने चारित्र ग्रहण कर लिया। तेइसवें भव में वापस मनुष्य गति में पैदा हुए। उनका नाम प्रियमित्र हुआ। यहां भगवान महावीर की आत्मा चक्रवर्ती बनती है। अंत में चारित्र ग्रहण कर लेते हैं। चौबीसवें भव में पुनः नन्दन के रूप में पैदा हुए। राजा बने और प्रजा की पालना और राज्य की सेवा करते हुए लगभग चौबीस लाख वर्ष तक गृहस्थ जीवन बीताने के बाद नन्दन राजर्षि बन गए।

सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमणजी ने ‘भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा’ के मंगल व्याख्यान के उपरान्त पर्युषण आराधना के छठे दिवस ‘जप दिवस’ के संदर्भ में प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आज का दिन जप दिवस के रूप में प्रतिष्ठित है। जप अध्यात्म का सुगम प्रयोग है। हालांकि मंत्र जप के सिद्धि प्राप्त कर किसी को कष्ट पहुंचाने का प्रयास हो तो फिर वह पाप कर्म का बंध कराने वाला हो जाता है। ऐसा करने वालों की वर्तमान स्थिति और आगे की गति भी अच्छी नहीं होती। जप के द्वारा तो अपनी आत्मा के कल्याण का प्रयास होना चाहिए। अवस्था प्राप्त लोग धर्म के अन्य प्रयोगों को शारीरिक अपेक्षा से उतना न भी कर पाएं, किन्तु जप तो लेटे-लेटे और बैठे-बैठे भी हो सकता है। तो अवस्था प्राप्त लोगों को अपना अधिक से अधिक समय जप के प्रयोग में लगाने का प्रयास करना चाहिए। जप को अपने श्वास के साथ जोड़ लिया जाए तो कितना अच्छा हो सकता है। श्वास आए और श्वास जाए तो जप होता रहे। इस प्रकार आदमी को अपना कुछ समय जप की साधना में भी नियोजित करने का प्रयास करना चाहिए। अंत में श्रीमती मोहनी देवी नाहटा ने 8 की तथा श्रीमती वीना दूगड़ ने आचार्यश्री से 9 की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।

यूट्यूब पर Terapanth चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/c/terapanth

यूट्यूब पर आज का वीडियो ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/prvVdlHWHDU

फेसबुक पेज पर प्रतिदिन न्यूज़ पढ़ने के लिए पीछे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पेज को लाइक करे, फॉलो करें।

तेरापंथ
https://www.facebook.com/jain.terapanth/

🙏 संप्रसारक🙏
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा

आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं तेरापंथ धर्मसंघ आदि के नवीनतम समाचार पाने के लिए--
♦ 7044774444 पर join एवं अपने शहर का नाम लिखकर whatsapp करें।

Photos of Terapanths post


Sources
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Institutions
          • Jain Swetambar Terapanthi Mahasabha [JSTM]
            • Share this page on:
              Page glossary
              Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
              1. JSTM
              2. Terapanth
              3. आचार्य
              4. तीर्थंकर
              5. महावीर
              6. राजस्थान
              Page statistics
              This page has been viewed 336 times.
              © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
              Home
              About
              Contact us
              Disclaimer
              Social Networking

              HN4U Deutsche Version
              Today's Counter: