ShortNews in English:
Balotara: 10.01.2012 Non-Violence is World Religion: Muni Madan Kumar
News in Hindi
अहिंसा विश्व धर्म है: मुनि मदन कुमार
बालोतरा १० जनवरी २०१२ तेरापंथ न्यूज ब्योरो
अहिंसा विश्व धर्म है और वह मानव जाति के लिए कल्याणकारी है। साम्य योग से ही वसुधैव कुटुंबकम् की कल्पना को साकार किया जा सकता है। असाडा स्थित तेरापंथ भवन में जैनत्व हमारा गौरव कार्यशाला में मुनि मदन कुमार ने ये विचार व्यक्त किए।
मुनि ने कहा कि पवित्र आत्मा स्वयं तीर्थ है तथा वीतराग पुरुष सर्वोच्च आदर्श है। सम्यक ज्ञान को मोक्ष का मूलाधार बताते हुए मुनि ने कहा कि पुरुषार्थ से आत्मा को परमात्मा बनाया जा सकता है। जीवन में कषाय शमन, अनासक्ति अनुकंपा और अनाग्रह का विकास करना चाहिए। इस अवसर पर प्रवीण संकलेचा, मांगीलाल भंसाली, जेठी देवी भंसाली, देवकन्या व रौनक सहित कई लोग उपस्थित थे।
प्रतियोगिता आयोजित
१० जनवरी २०१२ तेरापंथ न्यूज ब्योरो
इस दौरान महाप्रज्ञ प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुनि ने संभागियों को आत्मज्ञ और तत्वज्ञ बनाने के लिए आह्वान किया। इंद्रचंद भंसाली, ललित छाजेड़ व दिलीप संकलेचा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता का संचालन हितेश बालड़ ने किया।