ShortNews in English:
Amet: 05.02.2012
Emotion Control Possible Through Meditation: Acharya Mahashraman
News in Hindi
भाव नियंत्रण के लिए करें ध्यान - आचार्य महाश्रमण
आमेट के समवसरण में धर्मसभा में आचार्य महाश्रमण ने कहा
आमेट. ०५ फरवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य महाश्रमण ने कहा कि मन बहुत चंचल है। व्यक्ति इस पर अंकुश रखने के लिए ध्यान करें। इसी से भावनाओं और मन में होने वाली अप्रिय क्रियाओं पर नियंत्रण संभव है।
आचार्य श्री यहां अहिंसा समवसरण में शनिवार को धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मन का स्वभाव ही कुछ ऐसा है कि उसमें भावों का ज्वार उमड़ता रहता है। जीवन में निरंतर संयम, साधना नहीं होगी, तो अनुशासन में विकारों की उत्पत्ति हो सकती है। मन में संयम का भाव और आज के भौतिकतावादी परिवेश से परिपूर्ण जीवन को त्यागने की क्षमता मनुष्य में हो तो उसे मोक्ष मार्ग की प्राप्ति अवश्य होती है, जिस मनुष्य के चित्त में निर्मल भाव नहीं हैं और जो वर्तमान जीवन के भौतिकता से भरे जीवन के सुख को छोड़ नहीं सकता। उसे मोक्ष मार्ग की प्राप्ति नहीं होती। इसके लिए मनुष्य को मोह माया के परित्याग के साथ सांसारिक दलदल से दूर रहकर निर्मल भाव से ध्यान आराधना करनी होगी, तभी उसका मानव जीवन सार्थक हो सकेगा।आचार्यश्री आज करेंगे विहार
आचार्यश्री धवल सेना के साथ रविवार दोपहर 2.40 बजे आमेट से सेला गुड़ा के लिए विहार करेंगे। मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति के संयोजक धर्मचंद खाब्या ने बताया कि आचार्यश्री 6 फरवरी को कुआंथल, 7 दौलाजी का खेडा, 8 ननाणा, 9-10 दीवेर, 11 कितेला, 12 चारभुजा, 13 रीछेड़, 14 मजेरा, 15 कांकरवा, 16 कुंचोली, 17 करदा, 18 रावलिया खुर्द, 19 गोगुन्दा, 20 रावलिया कलां, 21 नांदेशमा, 22 पदराड़ा, 23 सेमड़, 24 सायरा, 25 मग्धा, 26 रणकपुर, 27 सादडी, 28 मुंडारा, 29 रमणिया, 1 व 2 मार्च को रानी, 3 बरकाणा, 4 नाडोल, 5 नीपलखुर्द, 6 डेयलाना, 7 व 8 मगरा तलाव, 9 पनोता, 10 जोजावर, 11 धनला, 12 व 13 खिंवाडा, 14 व 15 जाणुंदा, 16 आउवा, 17 बिठौड़ा, 18 मारवाड़ जंक्शन, 19 गादाणा, 20 व 21 गुड़ा रामसिंह, 22 राणावास, 23 से 25 तक सिरियारी, 26 मांडा, 27 कंटालिया, 28 को मुसालिया, 29 को सोजतरोड, 30 से एक अप्रैल तक बगड़ी में प्रवास करेंगे। इसके बाद विहार करते हुए वे 29 जून को बाड़मेर जिले के जसोल में चातुर्मास के लिए प्रवेश करेंगे।
सेवा पर कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान:
मर्यादा महोत्सव के आयोजन में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। तेरापंथी सभा अध्यक्ष कन्हैयालाल कच्छारा, व्यवस्था समिति संयोजक धर्मचंद खाब्या, स्वागताध्यक्ष शांतिलाल बाफना, सह संयोजक सलिल लोढ़ा, कंवर लाल रांका, देवीलाल छाजेड़, कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, सभा मंत्री लाभचंद हिंगड़ ने कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गोगा लाल रमेश चौधरी की ओर से संयोजक धर्मचंद खाब्या को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, उपाध्यक्ष रतनसिंह राठौड़, तहसीलदार शिव किशन सोनी, थानाधिकारी दलपतसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।