Jain Star
Update
Source: © Facebook
News in Hindi
भारतीय जैन संघटना चला रहा, अकाल मुक्त महाराष्ट्र अभियान
Jain Star News Network | February 28, 2018
बुलडाणा।भारतीय जैन संघटना BJS की अगुवाई में अकाल मुक्त महाराष्ट्र अभियान के तहत एक अभियान चलाया जा रहा है।बुलडाणा मे BJS की ओर से महाराष्ट्र अकाल मुक्त अभियान के तहत सुजलाम सुफलाम-बुलडाणा जिला,सकल जैन समाज बुलढाणा जिला अधिवेशन 24 फरवरी को आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत 134 JCB मशीन ओर 10 पोकलेन मशीन का विधीवत पूजन किया गया। जिले के सभी तहसिलो को तलाव/ डॅम का गाल निकालने के लिए यह मशनरी निशुल्क दी जायेगी। मशनरी के काम के लिए डीजल महाराष्ट्र शासन कि ओर से दिया जाएगा। जैन संघटना के प्रयास से शुरू हुए इस अभियान की पहली सभा जिलाधिकारी की उपस्थिति मे आयोजित हुई जिसमे बुलढाणा जिले के सांसद,विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष,परिषद/पचायत समिती/नगर परिषद के पदाधिकारी और जन प्रतिनीधि शामिल हुए। इस सभा में BJS के संस्थापक अध्यक्ष शांति मुथ्था ने इस अभियान के बारे मे सिलसिलेवार जानकारी दी। सभा मे जन प्रतिनिधियो ने अपनी विकास निधी भी उपलब्ध कराने की घोषणा की और सुजलाम सुफलाम बुलडाणा जिला अभियान के लिए शांतीलालजी मुथा और BJS की सराहना करते हुए आभार माना।
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार,3 मार्च को सुजलाम सुफलाम बुलढाणा जिला महाअभियान का उदघाटन सुबह 10 बजे बुलढाणा मे करेंगे। रविवार,4 फरवरी को यह मशनरी तहसिल के प्रमुखो को सौपते हुए झंडी दिखाकर मशीनरी महा-अभियान स्थल की ओर रवाना कर दी जाएगी। यह महा अभियान 365 दिन चलाया जाएगा। भारत देश मे पहली बार एक सामाजिक संघटना BJS द्वारा एक साथ 134 जे सी बी / प्केलेड मशीन तलाब/धरण को गाल निकालने दि गई और तलाब से निकलेने वाला गाल कास्तकार अपनी खेती मे खुद लेकर जाएगे जिससे जमीन सुपीक होगी और बंद पडे तलाब मे पानी जमा होगा और वह फसल के लिए साल भर काम आयेगा।यह एक पायलट प्रोजेक्ट है आगे यह मशीन पुरे महाराष्ट्र अकाल मुक्ती एव सुजलाम सुफलाम महाराष्ट्र के लिए काम करेगी।
महा-अभियान से होने वाले फायदे
हर दिन 1लाख क्युबिक मीटर गाल 10 घंटे मशीन का काम करने से निकाला जाएगा
हर दिन 200 एकड जमीन पर गाल डालकर सुपीक किया जायेगा
हर रोज 10 करोड लिटर पानी जमा करने की क्षमता बढेगी
किसान का हित और पानी की क्षमता भी बढेगी
इस आयोजन में भारतीय जैन संघटना के संस्थापक अध्यक्ष शांतीलालजी मूथा, जिल्हाधिकारी पूलकुंडवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी षणमुखानंद, उप-जिल्हाधिकारी,उप मुख्यकार्यकारी अधिकारी, BJS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदर्शन जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हस्तीमल बंब, राज्य अध्यक्ष अमर गांधी, चन्द्रपुर राज्य सचिव महेन्द्रजी मंडलेचा चन्द्रपुर,मार्गदर्शक महेन्द्र सुराणा, सुजलाम सुफलाम बुलढाणा जिलेे के राजेश देशलहरा, जितेन्द्र जैन, प्रेम झांबड, जयचंद बाठिया, BJS जिला अध्यक्ष शितल गादिया,सौ. वंदना छाजेड, शहर अध्यक्ष अक्षय देशलहरा तथा जिले के BJS पदाधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
By JAIN STAR
Source: © Facebook
भारतीय जैन संघटना चला रहा, अकाल मुक्त महाराष्ट्र अभियान
Jain Star News Network | February 28, 2018
Source: © Facebook
भारतीय जैन संघटना चला रहा, अकाल मुक्त महाराष्ट्र अभियान
Jain Star News Network | February 28, 2018
Source: © Facebook
भारतीय जैन संघटना चला रहा, अकाल मुक्त महाराष्ट्र अभियान
Jain Star News Network | February 28, 2018
जैन युवा संगठन के अध्यक्ष वरडिया व सचिव गेमावत बने
Jain Star News Network |February 28, 2018
पाली/अरविन्द धारीवाल
पाली। जैन युवा संगठन की कार्यकारिणी व परामर्श समिति की मींटिग मंगलवार,27 फरवरी को बागवेरा दादावाडी में आयोजित की गई। मींटिग में सर्वसम्मति से सत्र 2018-2019 के लिए जैन युवा संगठन के अध्यक्ष हितेष वरडिया व सचिव धर्मेष गेमावत को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर परामर्श समिति सदस्य विनोद लोढा, गुमानमल भंसाली, अशोक मेहता, सुशील लुणावत, धर्मेन्द्र कोठारी, महिपाल रेड, रमेश आर मेहता एवं कार्यकारिणी सदस्य विनय बम्ब, परेश बाफना, पी.सी.मेहता, राकेश मेहता, विशाल कांकरिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे । नवअध्यक्ष हितेश वरडिया ने आगामी कार्यकाल की रूपरेखा के लिए उपस्थित सदस्यों से सुझाव लिये ।
Source: © Facebook
जैन युवा संगठन के अध्यक्ष वरडिया व सचिव गेमावत बने
Jain Star News Network |February 28, 2018
पाली/अरविन्द धारीवाल
Source: © Facebook
जैन युवा संगठन के अध्यक्ष वरडिया व सचिव गेमावत बने
Jain Star News Network |February 28, 2018
पाली/अरविन्द धारीवाल