14.04.2018 ►SS ►Sangh Samvad News

Published: 14.04.2018
Updated: 17.04.2018

News in Hindi

https://www.facebook.com/SanghSamvad/
""""""'""""'''''''"""""'''''"""""""""""""""""""""""""""""""""
*15/04/2018 मुनि वृन्द एवं साध्वी वृन्द के दक्षिण भारत में सम्भावित विहार/ प्रवास सबंधित सूचना*
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
==============================
*संघ संवाद* + *संघ संवाद*
=============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री धर्मरूचि जी ठाणा 4* का प्रवास
*Sa. Sohanlalji, Dr Vijay ji Saklecha*
Arihant vaikunt apartment
Block 1, flat 3A, 123 Bricklin road,
*purasawalkam, Chennai*
(Before mekala theatre)
☎9840193315,8910991981
==============================
*संघ संवाद* + *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ति मुनिश्री मुनिसुव्रत कुमार जी ठाणा* 2 का प्रवास
*सुदर्शन जी नाग सेठिया*
*विजय राज विला*
*No-8-वड़एयंगुलम अग्रहारम स्ट्रीट*
*तिरुवन्नामलाई*
☎9108075692,
==============================
*संघ संवाद* + *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री रणजीत कुमार जी ठाणा २* का प्रवास
*अर्हम भवन*
*विजयनगर, बैगलौर*
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री ज्ञानेन्द्र कुमार जी ठाणा 5* का प्रवास
सुबह का प्रवास
*संतोषजी विशालजी संचेती*
*Sunguvarchatram*
शाम एंव रात्री प्रवास
*रंगाभाष्यम जी के निवास स्थान पर*
*आईमचैरी गाँव*
☎8107033307,9940290002
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ *मुनि श्री अमृत कुमार जी ठाणा २* का प्रवास
*तेरापंथ भवन*
*गुडियातम*
(वेलूर- गुडियातम रोड)
☎9566296874,
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री रमेश कुमार जी ठाणा 2* का प्रवास
*साईबाबा मंदिर*
*मुंपावरम्*
(विजयवाड़ा -चेन्नई रोड)
☎8085400108,7000790899
==============================
*संघ संवाद* + *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री प्रशान्त कुमार जी ठाणा २* का प्रवास
*तेरापंथ भवन*
*Coimbatore*
☎9629588016,9894733461
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या 'शासन श्री' साध्वी श्री विद्यावती जी 'द्वितीय' ठाणा ५* का प्रवास
*तेरापंथ सभा भवन*
*साहूकारपेट, चेन्नई*
☎8890788494
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या "शासन श्री" साध्वी श्री यशोमती जी ठाणा 4* का प्रवास
*तेरापंथ सभा भवन*
*साहूकारपेट, चेन्नई*
☎9290516171,7044937375
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या 'शासन श्री' साध्वी श्री कंचनप्रभा जी ठाणा ५ का प्रवास*
*तेरापंथ सभा भवन*
*गॉधीनगर, Bangalore*
☎9784755524
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री राकेश कुमारी जी (बायतु) ठाणा 4* का प्रवास
*बाबा रामदेव मंदिर*
*तुनी*
(विशाखापट्टनम- विजयवाड़ा रोड)
☎9959037737
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री विमलप्रज्ञा जी ठाणा 6* का प्रवास
*सुबह का प्रवास*
K. Bitta kunda स्कूल
*शाम एंव रात्री प्रवास*
Sighrayakonda kalyaan mandap
(विजयवाड़ा- चेन्नई रोड)
☎9051582096,9123032136
==============================
*संघ संवाद* + *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री प्रमिला कुमारी जी ठाणा 5* का प्रवास
*लक्ष्मीपत जी कोठारी*
Kothari nivas Lalithanagar Nager
*Visakhapatnam*
☎:9014491997,8290317048
==============================
*संघ संवाद+ संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री काव्यलता जी ठाणा 4* का प्रवास
*तेरापंथ सभा भवन*
*साहूकारपेट, Chenni*
☎8428020772,
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री प्रज्ञा श्री जी ठाणा 4* का प्रवास
*चन्द्रप्रकाश जी दुगड के निवास स्थान पर*
*वाणियम्वाडी*
(बेंगलुरु- चेन्नई रोड)
☎9443235611
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिस्या साध्वी श्री सुर्दशना श्री जी ठाणा 4* का प्रवास
*तेरापंथ भवन*
*पारस गार्डन रायचुर*
☎9845123211,8830043723
==============================
*संघ संवाद + संघ संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री लब्धि श्री जी ठाणा 3* का प्रवास
*ITI College बेगुर से 10 km का विहार करके मनोहरलाल जी दक की फेक्ट्री पेट्रोल पम्प के पास हीरीकाटी पधारेगे*
(ऊटी - मैसूर रोड)
☎9448385582
==============================
*संध संवाद*+ *संध संवाद*
==============================
🔸 *आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री मधुस्मिता जी ठाणा 6* का प्रवास
*सुरेश जी भुतेडा के निवास स्थान पर*
*Upahar Darshini Hotel Ke Samne*
*3RD Block Jaynager*
*Bangalore* (कर्नाटक)
☎7798028703
==============================
*संघ संवाद*+ *संघ संवाद*
==============================
*संघ संवाद Facebook से जुड़ने के लिए दिए गए link पर जाकर Like करें*
''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''"
*संघ संवाद what'sapp ग्रुप से जुडने के लिए इन नम्बरो पर मैसेज करें*
📲 *जितेन्द्र घोषल*: 9844295823
📲 *मंजु गेलडा*: 9841453611
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
*प्रस्तुति:- 🌻 *संघ संवाद* 🌻
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""

Source: © Facebook

Sangh Samvad
News, photos, posts, columns, blogs, audio, videos, magazines, bulletins etc.. regarding Jainism and it's reformist fast developing sect. - "Terapanth".

👉 श्री डूंगरगढ़ - आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के नवम महा प्रयाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
👉 गॉधीनगर (बेंगलुरु): आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
👉 मदनगंज (किशनगढ़) - आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस पर कार्यक्रम

प्रस्तुति: 🌻 *संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Source: © Facebook

♦ *21) आचार्यश्री महाश्रमण के जीवन प्रसंग*

विराटनगर चतुर्मास के दौरान परमाराध्य आचार्यश्री महाश्रमणजी एक दिन प्रातः घरों में चरण स्पर्श कर रहे थे। मार्ग में एक वयोवृद्ध व्यक्ति कार्यकर्ताओं के रोकने के बावजूद पूज्यवर के समीप पहुंच गए। अपनी भावना एक श्लोक के माध्यम से व्यक्त करते हुए वे बोले--

दूरेण श्रुत्वा भवदीय कीर्तिं,
कर्णौ तु तृप्तौ न च चक्षुषी मे।
तयोर्विवादं परिहर्तुकामः,
समागतोऽहं तव दर्शनाय।।

'दूर से आपकी कीर्ति सुनकर मेरे कान तो तृप्त हो गए, किन्तु मेरी आंखें तृप्त नहीं हुईं। उनका (कान और आंख का) विवाद मिटाने की इच्छा से मैं आपके दर्शन के लिए आया हूं।'

आचार्यवर ने संस्कृत भाषा में उनसे पूछा--‘भवतां किं नामधेयम्?’ आपका नाम क्या है?

वे बोले--‘वासुदेव शर्मा गौड़ ब्राह्मण।

🌸 *अभिवन्दना के सुनहरे अवसर* 🌸

*आचार्यश्री महाश्रमण 57वां जन्मदिवस*
24 अप्रेल 2018

*आचार्यश्री महाश्रमण 9वां पदाभिषेक दिवस*
25 अप्रेल 2018

*आचार्यश्री महाश्रमण 45वां दीक्षा दिवस*
29 अप्रेल 2018

*वन्दन* 🙏🏼 *अभिवन्दन* 🙏🏼 *अभिनन्दन*

👉 अणुव्रत महासमिति द्वारा निर्देशित -

🌀 समितियो के लिए करणीय अप्रैल माह का प्रकल्प

प्रस्तुति -🌻 *संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

👉 *आचार्य प्रवर के विहार एवं प्रवचन के मुख्य दृश्य*

👉 *आज का प्रवास - रविन्द्र भारती स्कुल, वेलंकी (आ.प्र.)*

*दिनांक - 14 अप्रैल 2018*

प्रस्तुति: 🌻 *संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆

जैनधर्म की श्वेतांबर और दिगंबर परंपरा के आचार्यों का जीवन वृत्त शासन श्री साध्वी श्री संघमित्रा जी की कृति।

📙 *जैन धर्म के प्रभावक आचार्य* 📙

📝 *श्रंखला -- 304* 📝

*वरिष्ठ विद्वान् आचार्य बप्पभट्टि*

*जीवन-वृत्त*

गतांक से आगे...

राजा आम का निर्देश प्राप्त कर राजपुरुष बप्पभट्टि के पास आए और प्रणतिपूर्वक बोले "आर्य! आम राजा ने उदग्र उत्कंठा के साथ आपको आमंत्रण भेजा है। आप हमारे साथ चलें और आम की धरती को पावन करें।"

श्रमण बप्पभट्टि ने राजपुरुषों के निवेदन को ध्यान से सुना। गुरुजनों से आदेश लेकर गीतार्थ मुनियों के साथ वे वहां से प्रस्थित हुए और शीघ्र गति से चलते हुए कान्यकुब्ज पहुंचे। बप्पभट्टि के स्वागतार्थ सेना सहित राजा आम सामने आया। नरेश आम के अत्याग्रह से बप्पभट्टि हाथी पर बैठे। राजकीय सम्मान के साथ उनका नगर में प्रवेश हुआ। बप्पभट्टि के आगमन से आम को अत्यधिक प्रसन्नता की अनुभूति हो रही थी। गुरु चरणों में नत होकर आम ने निवेदन किया "आर्य! मेरा आधा राज्य आप ग्रहण करें।"

परिग्रह से मुक्त बप्पभट्टि बोले "राजन्! निर्ग्रंथों को पापमूलक राज्य से क्या करना है?"

*अनेकयोनिसम्पातानन्तबाधाविधायिनी।*
*अभिमानफलैवेयं राज्यश्रीः सा विनश्वरी।।6।।*
*(प्रबंध कोश, पृष्ठ 29)*

अनेक योनियों में ले जाने वाली अनंत बाधा विधायिका, अभिमान फल प्रदायिनी राज्यश्री भी शाश्वत नहीं है।

श्रमण बप्पभट्टि की अनासक्त भावना को देखकर राजा आम बहुत प्रभावित हुआ। राजसभा में बप्पभट्टि के लिए सिंहासन की व्यवस्था की गई और राजा ने उस पर बैठने के लिए बप्पभट्टि से निवेदन किया।

श्रमण बप्पभट्टि बोले "राजन्! आचार्य के सिवाय सिंहासन पर बैठना उचित नहीं है। इससे गुरुजनों की आशातना होती है।" राजा आम बप्पभट्टि के इस कथन के सामने निरुत्तर हो गए। सिंहासन पर बप्पभट्टि के न बैठने से उन्हें असंतोष था। गुरु के सामने प्रार्थना रखने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं था। राजा ने बप्पभट्टि और उनके साथ प्रधान सचिवों को आचार्य सिद्धसेन के पास प्रेषित किया एवं उनके साथ प्रार्थना पत्र भी दिया। प्रार्थना पत्र में लिखा था—

*योग्यं सुतं च शिष्यं च नयन्ति गुरवः श्रीयम्।।*
*(प्रबंधकोश, पृष्ठ 29, पंक्ति 6)*

योग्य पुत्र और योग्य शिष्य गुरुजनों की श्री को प्राप्त करते हैं। अतः आप बप्पभट्टि को सूरि पद से सुशोभित करें।

*क्या आचार्य सिद्धसेन ने राजा आम की प्रार्थना को स्वीकार किया...?* जानेंगे... हमारी अगली पोस्ट में... क्रमशः...

प्रस्तुति --🌻 *संघ संवाद* 🌻
🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆⚜🔆⚜ 🔆

🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺

त्याग, बलिदान, सेवा और समर्पण भाव के उत्तम उदाहरण तेरापंथ धर्मसंघ के श्रावकों का जीवनवृत्त शासन गौरव मुनि श्री बुद्धमलजी की कृति।

📙 *'नींव के पत्थर'* 📙

📝 *श्रंखला -- 128* 📝

*चैनरूपजी दुगड़*

*कुछ विशेषताएं*

चैनरूपजी में अपनी कुछ विशेषताएं थीं। वे एक महत्त्वाकांक्षी और स्वाभिमानी व्यक्ति थे। अन्य सब कुछ उनके लिए सह्य हो सकता था, परंतु स्वाभिमान पर तनिक सी चोट भी उनके लिए सदैव ही असह्य रही। साहस ने सदा उनका मार्गदर्शन किया और अपनी कार्यकुशलता के बल पर वे आगे से आगे बढ़ते चले गए। अत्यंत गरीबी से ऊपर उठकर लखपति बनने वालों को अपने व्यक्तित्व और कर्तृत्व की असाधारणता का अहंकार बहुधा हो ही जाया करता है, परंतु चैनरूपजी उस भावना से दूर थे।

वह एक अच्छे नाड़ीवेत्ता थे। साधारण आयुर्वेदिक औषधियों का एक छोटा-मोटा संग्रह उनके पास रहा करता था। आवश्यकतानुसार वे उसका दूसरों के हितार्थ उपयोग करते थे।

धर्म के प्रति उनके मन में अच्छी निष्ठा थी। देश में आते तब साधु-साध्वियों का संयोग मिलने पर उनकी उपासना का लाभ उठाते। सरल और सत्य व्यवहार उनके जीवन के मुख्य अंग थे। सामायिक, जप आदि दैनिक धर्म चर्या के कार्यों में अत्यंत सावधान थे।

*रुपयों की उछाल*

चैनरूपजी ने अपने जीवन का पूर्वांश जहां अत्यंत अभावों और दुविधाओं में व्यतीत किया वहां उत्तरांश अत्यंत संपन्नता और सुविधाओं में बिताया। देहावसान के अवसर पर वे अपने परिवार वालों के लिए लाखों रुपयों की संपत्ति छोड़ गए।

सम्वत् 1950 में कलकत्ता में उनका देहावसान हुआ। परिवार वालों ने उनकी बैकुंठी निकाली और रुपयों की उछाल की। स्थानीय व्यक्तियों के लिए वह एक नया और चकित कर देने वाला कार्य था। उनके पुत्र सेठ संपतरामजी ने उनकी स्मृति में सरदारशहर में तीस हजार रुपये लगाकर एक धर्मशाला का निर्माण करवाया। वर्तमान में उसी धर्मशाला में 'सेठ संपतराम दुग्गड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय' चल रहा है।

*सरदारशहर के सुप्रसिद्ध गधैया परिवार में तेरापंथी बनने वाले प्रथम पुरुष श्रावक जेठमलजी गधैया के प्रेरणादायी जीवन-वृत्त* के बारे में जानेंगे और प्रेरणा पाएंगे... हमारी अगली पोस्ट में... क्रमशः...

प्रस्तुति --🌻 *संघ संवाद* 🌻
🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺

👉 पीतमपुरा, दिल्ली - आचार्य श्री महाप्रज्ञ नवम महाप्रयाण दिवस
👉 साल्टलेक: आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस पर धम्म जागरण कार्यक्रम का आयोजन
👉 अलथान, सूरत - आचार्य श्री महाप्रज्ञ नवम महाप्रयाण दिवस
👉 दालकोला - स्वच्छ भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
👉 मनमाड़ (महा) - आचार्य श्री महाप्रज्ञ नवम महाप्रयाण दिवस
👉 तिरुकलिकुण्ड्रम - ज्ञानशाला प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

प्रस्तुति: 🌻 *संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Source: © Facebook

Source: © Facebook

🌼🗯🌼🗯🌼🗯🌼

🔵🔴 *अणुव्रत* 🔴🔵

🔹 संपादक 🔹
*श्री अशोक संचेती*

🛡 *अप्रेल अंक* 🛡
में
❄पढिये❄
*प्रकाश धर्म का*
स्तम्भ के अंतर्गत
*साध्वी राजीमती*
की सतत साधना
का नवनीत

*लोभ क्या है?*
लोभ-विजय के उपाय
*सच्चे धार्मिक की पहचान*
खाद्य संयम की पहचान

🔅 प्रेषक 🔅
*अणुव्रत सोशल मीडिया*

🔅संप्रसारक🔅
🌻 *संघ संवाद* 🌻
🌼🗯🌼🗯🌼🗯🌼

Source: © Facebook

👉 प्रेक्षा ध्यान के रहस्य - आचार्य महाप्रज्ञ

प्रकाशक - प्रेक्षा फाउंडेसन

📝 धर्म संघ की तटस्थ एवं सटीक जानकारी आप तक पहुंचाए

🌻 *संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

📢 *नवीन चातुर्मास घोषणा* 📢
___________________

*परम् पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी* ने महती कृपा कर *साध्वी श्री जयप्रभा जी* का *विक्रम संवत 2075 (सन 2018)* का *चातुर्मास नोएडा* फरमाया है ।

प्रस्तुति: 🌻 *संघ संवाद* 🌻

Source: © Facebook

Sources

Sangh Samvad
SS
Sangh Samvad

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Arihant
  2. Jainism
  3. Sangh
  4. Sangh Samvad
  5. Terapanth
  6. अशोक
  7. आचार्य
  8. आचार्य महाप्रज्ञ
  9. आचार्य श्री महाप्रज्ञ
  10. दर्शन
  11. भाव
  12. श्रमण
  13. स्मृति
Page statistics
This page has been viewed 2064 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: