08.03.2019 ►Bangalore ►International Women's Day Celebrated

Published: 10.03.2019
Updated: 10.03.2019

Bangalore: 08.03.2019

Terapanth Mahila Mandal, Vijaynagar Bangalore celebrated international women's day. Prerna Puraskar was given to Bindu Chhalani. Summit was organised. Message of Sadhvi Pramukha Kanak Prabha was read out.by Prem Bhansali. Kusum Dangi welcomed all participants. Veena Baid answered queries of audience. Mahima Patawari and Rekha Chhaee conducted one session. Mamta Baid gave vote of thanks.
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरपंथ महिला मंडल विजयनगर के अंतर्गत"कनेक्शन विथ एम्पॉवेरड माइंड-सशक्त नारियां देश की तक़दीर,बदल देगी कल की तस्वीर" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत मंगलाचरण से हुई।तेरापंथ महिला मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुमजी डाँगी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी को महिला दिवस की शुभकामनये प्रेषित की। उपाध्यक्ष प्रेम बाई भंसाली ने साध्वी श्री प्रमुखा श्री जी के सन्देश का वाचन किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यसमिति सदस्य श्रीमती वीणा जी बैद ने महिला दिवस की शुभकामनाये दी।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री श्री मती महिमा जी पटावरी ने महिला दिवस को इसी एक दिन को ही क्यों महत्व दिया जाये,बताया।जबकि हर नारी के लिए तो हर दिन ही महिला दिवस का परिचय है।
कार्यक्रम में श्री जैन स्थानक एवं बीसा ओसवाल संघ की शीर्षस्थ महिलाओं ने स्वस्थ चर्चा -परिचर्चा में अपना चिंतन प्रस्तुत किया,वही विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी स्थान रखने वाली विशिष्ट महिलाओं के पैनल के रूप में 'शान्तिधाम डिग्री एवं पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज-बैंगलोर विश्व विद्यालय से डॉक्टर सुनीता विवेक,पीपल ट्री हॉस्पिटल से फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर रुचि जैन,व्यवसाय प्रबंधन से श्री मती प्रमिला मिन्नी एवं अखिल भारतीय महिला मंडल की पूर्व महामंत्री; वर्तमान राष्ट्रीय कार्यसमिति से श्रीमती वीणा जी बैद सभी प्रबुद्ध पैनल वर्ग ने बहुत ही बारीकी से श्रोताओ के साथ सवाल जवाब का एक निष्पति परक समाधान प्रस्तुत किया एवं निष्कर्ष सामने आया कि-"नारी का हर कदम मर्यादित हो,खुद पर भरोसा हो,खुद का सम्मान पहले करे,आत्मविश्वास से पूर्ण हो,समय का सही नियोजन करे,अनुशासित जीवन जीते हुए संस्कारो की दुहाई न दे,संस्कारगत जीवन हो"
इस तरह बहुत ही स्वस्थ चर्चा परिचर्चा के साथ शिखर वार्ता संपन्न हुई।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में संघर्ष,साहस एवं आत्मविश्वास से शून्य से शिखर तक का सफर तय करने वाली श्री मती बिंदुजी छल्लानी को "प्रेरणा सम्मान" से सम्मानित किया गया।
सहमंत्री उषा जी चिंडालिया ने बिंदुजी का जीवन परिचय दिया।
श्रीमती बिंदु जी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के प्रायोजक श्री मती इचू बाई पटावरी रहे।
कार्यक्रम में बाहर से पधारे महिला संगठनो का एवं विशिष्ठ पैनल महिलाओ का का सम्मान साहित्य से किया गया।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी,कार्यसमिति सहित तेरापंथ महिला समाज की अच्छी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कार्यसमिति सदस्य श्रीमती भारती जी मेहता,श्री मती सुमन जी मेहता,श्री मती आशा जी कोठरी एवं सह मंत्री उषा जी चिंडालिया का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन कार्यसमिति से श्री मती रेखाजी छाजेड़ एवं मंत्री श्री मती महिमा जी पटावरी ने किया,आभार कार्यसमिति से ममता जी बैद ने किया।

Sources
Sushil Bafana
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • HereNow4U
    • HN4U Team
      • Share this page on:
        Page glossary
        Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
        1. Bangalore
        2. Mahila Mandal
        3. Mandal
        4. Sadhvi
        5. Sadhvi Pramukha
        6. Sadhvi Pramukha Kanak Prabha
        7. Sushil Bafana
        8. Terapanth
        9. Terapanth Mahila Mandal
        10. Veena
        11. वीणा
        12. शिखर
        Page statistics
        This page has been viewed 178 times.
        © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
        Home
        About
        Contact us
        Disclaimer
        Social Networking

        HN4U Deutsche Version
        Today's Counter: