News In English
Location: | Asada Road |
Headline: | Life Is Succesesful By Tapasya ◄ Muni Suvrat, Muni Madan Kumar, Sadhvi Chandkumari |
Content: | Joint programme was held in presence of Muni Suvrat Kumar and Muni Madan Kumar and Sadhvi Chandkumari to celebrate Akhshay Tritiya. 83 persons did parana on occasion. |
News in Hindi:
तप से ही होता है जीवन सफल - मुनि सुव्रतकुमार, मुनि मदनकुमार व साध्वी चांदकुमारी
असाडा रोड पर स्थित सिवांची मालाणी भवन में मुनि सुव्रत कुमार, मुनि मदन कुमार व साध्वी चांद कुमारी के सान्निध्य में अक्षय तृतीया समारोह का आयोजन हुआ।
मुनि सुव्रतकुमार, मुनि मदनकुमार व साध्वी चांदकुमारी
इस मौके पर ८३ तपस्वियों को पारणे करवाए गए।आयोजन समिति के राजेश बाफना ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, विधायक मदन प्रजापत, नगरपालिका अध्यक्ष महेश बी चौहान, ओमप्रकाश जैन व चंपालाल गोलेच्छा मौजूद थे।
इस अवसर पर मुनि सुव्रत कुमार ने कहा कि तपस्या अनासक्ति का प्रयोग है।इससे जीवन सफल होता है।मुनि मदन कुमार ने कहा कि अक्षय तृतीया आत्मा का पर्वहै।आत्मरूपी तपस्या आत्मशोधन का मार्गहै।तप व आहार संयम से स्वास्थ्य की सुरक्षा होती है।साध्वी चांद कुमारी ने कहा कि जीवन तपोमय होना चाहिए।संकल्प से सिद्धी मिलती है।तप से आत्मा शुद्धव निर्मल बनती है।
साध्वी उज्ज्वल रेखा ने भी कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए।राजस्व मंत्री चौधरी, विधायक प्रजापत व नगरपालिका अध्यक्ष चौहान ने भी तपस्वियों का अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान सिवांची मालाणी तेरापंथ युवक परिषद व महिला मंडल की ओर से सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। चंपालाल गोलेच्छा ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में दीपचंद अशोक कुमार राजेंद्र कुमार छाजेड़ की ओर से अतिथि सत्कार किया गया। संचालन गौतम श्रीश्रीमाल ने किया।