News In English
Location: | Rajsamand |
Headline: | Muni Balchand Passed Away |
Content: | 83 year old Muni Balchand at midnight near Rajsamand. Acharya Mahashraman paid respectful homage to departed soul. Muni Balchand served 3 Acharyas. |
News in Hindi:
मुनि बालचंद स्वामी पंच तत्व में विलीनजैन तेरापंथ समाचार की प्रस्तुती
राजसमंद
तेरापंथ धर्मसंघ के वयोवृद्ध शासन सेवी मुनि बालचंद स्वामी का सोमवार रात बोधिस्थल, राजनगर में आकस्मिक निधन हो गया। मुनिश्री 83 वर्ष के थे। मुनिश्री ने सोमवार सुबह केलवा से विहार कर भिक्षु बोधिस्थल में प्रवेश किया था। दिन भर दर्शनार्थियों से मिलना-जुलना हुआ एवं देर रात्रि तक श्रावक व श्राविकाओं को पाथेय प्रदान करते रहे। वे अद्र्ध रात्रि में अचानक चिरनिद्रा में लीन हो गए। मंगलवार करीब चार बजे अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई, जो दाणी चबूतरा, फव्वारा चौक होते हुए मोक्षधाम पहुंची। | |
राजनगर में दिवंगत मुनि बालचंद की डोल यात्रा मोक्षधाम की ओर जाती हुई। |
जैन तेरापंथ समाचार की प्रस्तुती
राजसमंद
मुनि बालचंद के देवलोकगमन पर भिक्षु बोधिस्थल, राजनगर प्रांगण में तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण ने कहा कि मुनि बालचंद अहिंसा यात्रा में पिछले कई समय से साथ चल रहे थे। कुछ दिनों के लिए अलग क्षेत्रों में विहार कर राजनगर पहुंचे ही थे कि अचानक उन्होंने देह त्याग दी। वे ऐसे संत थे जिन्होंने तीन आचार्यों के साथ संघ की सेवा की। वे सरलमना, उदार ह्रदय के रचे पचे अच्छे संत थे। उनकी स्मृतियां शेष इतिहास का विषय बन गई हैं। मेवाड़ तेरापंथ कांफ्रेंस के प्रचार सचिव राजकुमार दक ने बताया कि आचार्य महाश्रमण ने दोहे के माध्यम से भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तुलसी गुरुवर के सखर, सेवक मुनि बाल। शासन की समलंकरण, मानो हुआ निहाल, सेवा भाई बंधु का भ्राता मुनिवर पान, मंत्री मुनि सानिध्य में बाल स्वर्ग प्रस्थान। | |
आचार्य महाश्रमण ने दी भावांजलि |