Short News in English
Location: | Kelwa |
Headline: | Regular Daily Routine Is Necessary For Good Health◄ Acharya Mahashraman |
News: | Every person want to be happy. Body is medium of happiness and also of disease. We can stay healthy by maintaining regular routine. Acharya Mahashraman told above things in his daily pravchan. |
News in Hindi
स्वास्थ्य के लिए सुव्यवस्थित दिनचर्या जरूरी: महाश्रमण
केलवा १३ अगस्त २०११ जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो राजसमन्द
आचार्य महाश्रमण ने कहा कि व्यक्ति सुखाकांक्षी होता है और भौतिक सुखों की कामना करता है। शरीर सुखानुभूति का साधन है तो व्याधियों का घर भी है। जिस व्यक्ति का उठना निश्चित है, दिनचर्या निश्चित है, उसका शरीर स्वाध्याय रह सकता है और साधना ठीक रह सकती है।
आचार्यश्री यहां तेरापंथ समवसरण में चल रहे चातुर्मास के तहत प्रवचन दे रह थे। उन्होंने कहा कि भागवत गीता में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिस व्यक्ति के आहार का क्रम संतुलित होता है, घूमने की दिनचर्या होती है, उसका शरीर दूसरों की अपेक्षा काफी ठीक रहता है। ऐसे में उसके द्वारा की गई साधना अच्छी मानी जाती है। आदमी के जीवन में किसी तरह की रुकावट न आ जाए। इसके लिए यह आवश्यक है कि उसे प्रेरणा की घुट्टी दी जाए। संबोधि के चौथे अध्याय में बताया गया है कि हमारा चलना अहिंसा से युक्त हो और किसी जीव की हत्या हमारे से न हो जाए। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
वाणी पर संयम जरूरी:
व्यक्ति से सदैव अपनी वाणी पर संयम रखने का आह्नान करते हुए उन्होंने कहा कि विचार पूर्वक बोलना चाहिए। भाषा का संयम हमें हिंसा और असत्य से बचाती है। उन्होंने तेरापंथ के पांच स्तंभों की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के प्रति हमारी सम्मान की भावना बना रहनी चाहिए। शिष्य प्रथा संगठन को तोडऩे वाली होती है। तेरापंथ में कोई अपना शिष्य नहीं बना सकता। सभी शिष्य-शिष्याएं एक मात्र आचार्य के होते हैं। संघ के प्रति समर्पण भाव होना आवश्यक है। संगठन की यह पॉलिसी है कि आज का काम आज ही निपटा दो। कल पर मत छोड़ो। ऐसा करने से काम निर्विघ्न तरीके से होते रहेंगे।
मुनि महावीर बने गीत गायन प्रतियोगिता के विजेता :
आचार्य महाश्रमण के अमृत महोत्सव के अवसर पर साधु-साध्वियों की गीत गायन प्रतियोगिता के विजेता मुनि महावीर कुमार बने। मुनि महावीर ने भिक्षु स्वामी पधारो गीत की प्रस्तुति दी तो जनता उनके भावों में बह गई और ओम् अर्हम की हर्षध्वनि से पूरा पंडाल गंूज उठा। प्रतियोगिता में 38 साधु-साध्वियों ने गीतों को स्वर दिया। प्रतियोगिता में द्वितीय साध्वी चरित्रयशा एवं तृतीय मुनि जंबूकुमार रहे। आचार्य ने मुनि महावीर को 31 कल्याणक, साध्वी चरित्रयशा को 21 कल्याणक, मुनि जंबूकुमार को 11 कल्याणक, प्रोत्साहन स्थान पर रहने वालों को 9 कल्याणक एवं सभी प्रतिभागियों को 7-7 कल्याणक प्रदान किए।
मोहन भागवत आज केलवा में:
आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को आचार्य की उत्तराध्ययन एवं श्रीमद् भागवत गीता आधारित पुस्तक 'सुखी बनोÓ के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्ष महेंद्र कोठारी ने बताया कि मोहन भागवत आचार्य महाश्रमण की इस कृति पर व्याख्यान देंगे एवं देश की वर्तमान स्थितियों से आचार्य प्रवर को रूबरू कराने के साथ ही समाधान भी जानेंगे।
अणुव्रत समिति केलवा की प्रथम बैठक:
आचार्य महाश्रमण के सानिध्य एवं मुनि सुखलाल स्वामी के निर्देशन से भिक्षु विहार के प्रांगण में गुरुवार को अणुव्रत समिति केलवा की प्रथम बैठक हुई। इसमें मुनि सुखलाल स्वामी ने अणुव्रत की व्यापकता को बताते हुए आचार्य के स्वप्न संपूर्ण केलवा ग्राम को नशामुक्त कराने की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुनि अशोक कुमार ने आचार्य के एक सूत्रीय कार्यक्रम नशामुक्ति केलवा के संदर्भ में अपने विचार प्रकट किए। मुनि जयंत कुमार ने अणुव्रत की कार्ययोजना बनाकर इसे प्रत्येक व्यक्ति से जोडऩे का आह्नान किया।