02.03.2012 ►Balotara ►Anuvrata is Philosophy of Humanity ► Muni Madan Kumar

Published: 02.03.2012
Updated: 21.07.2015

ShortNews in English

Balotara: 02.03.2012 Nation can be built by good deeds and morality. Acharya Tulsi was divine light. Muni Madan Kumar was speaking on 64th foundation day of Anuvrata Movement.

News in Hindi

बालोतरा व जसोल में 64 वां अणुव्रत स्थापना दिवस मनाया
अणुव्रत मानवता का दर्शन: मुनि श्री मदन कुमार जी

बालोतरा ०२ मार्च २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

अणुव्रत मानवता का दर्शन है और इसे जी कर जीवन में शांति, स्वास्थ्य व समृद्धि का अनुभव किया जा सकता है। ये बात गुरुवार को तेरापंथ भवन में 64वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुनि मदन कुमार ने कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रसंत आचार्य तुलसी दिव्य दृष्टि देकर अमर हो गए है। अणुव्रत को पंथ निरपेक्ष धर्म बताते हुए मुनि ने कहा कि नैतिकता और सदाचार से ही राष्ट्रीय चरित्र को उन्नत बनाया जा सकता है। देश में कर व चुनाव प्रणाली को संतुलित करना जरूरी है। मूल्यहीन शिक्षा और नैतिकताविहिन धर्म से बचाकर ही राष्ट्र का भाग्योदय किया जा सकता है। उपखंड अधिकारी कमलेश आबूसरिया ने कहा कि अणुव्रत समाज व राष्ट्र के अभ्युदय का सफल मार्ग है। पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वरलाल ने कहा कि मानव मात्र को संयम की ओर प्रेरित करना अणुव्रत को अभीष्ट है। कार्यक्रम में मुनि हर्षलाल, मुनि यशवंत कुमार, ओम बांठिया, कमलेश बोहरा, कमला देवी ओस्तवाल, शांतिलाल डागा, नीलेश सालेचा व शंकरलाल सलुंदिया ने विचार व्यक्त किए। संचालन जवेरीलाल सालेचा ने किया।

जसोल. ०२ मार्च २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

कस्बे में गुरुवार को पुराने ओसवाल भवन में साध्वी गुलाबकंवर सरदारशहर आदि ठाणा 5 के सानिध्य में अहिंसक चेतना का जागरण, नैतिक मूल्यों का विकास व व्यसनमुक्त वाले नये समाज की संरचना के संकल्प के साथ अणुव्रत दिवस मनाया गया। अणुव्रत समिति के मंत्री सफरूखान ने बताया कि गुरुवार सुबह नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी लधाराम चौधरी ने की। अणुव्रत समिति के कार्य अध्यक्ष भूपत कोठारी ने विभिन्न स्कूलों, शिक्षकों व विद्यार्थियों में अणुव्रत के प्रचार-प्रसार, किए गए कार्यों एवं फरवरी में आयोजित नैतिक विज्ञान परीक्षा 2011 की जानकारी दी। आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति के संयोजक गौतम सालेचा व अध्यक्ष जसराज बुरड़ ने प्रवास व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी। महिला मंडल की सुनीता देवी ने अणुव्रत गीतिका का संगान किया।

साध्वी भानुकंवर, साध्वी हेमरेखा, साध्वी संकल्पप्रभा, साध्वी प्रसन्नप्रभा ने अणुव्रत स्थापन से लेकर आज तक विभिन्न शर्तों में अणुव्रत की महत्ता पर प्रकाश डाला। ें तेरापंथ सभा के संरक्षक शंकरलाल ढेलडिय़ा, बीसीसी बैंक के पूर्व एमडी चंपालाल जैन, पूर्व सरपंच भंवरलाल भंसाली, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पदमसिंह कंवरली, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बाबूलाल लूंकड़, तेयुप अध्यक्ष सुरेशकुमार बुरड़, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र आर तांतेड़ ने भावना व्यक्त की। घनश्याम सैन, विक्रमसिंह व देवीलाल ने अणुव्रत की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में आमेट मर्यादा महोत्सव से जसोल तक की अहिंसा यात्रा के बैनर का विमोचन किया गया

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Acharya
  2. Acharya Tulsi
  3. Anuvrata
  4. Balotara
  5. Muni
  6. Muni Madan Kumar
  7. Sushil Bafana
  8. Tulsi
  9. आचार्य
  10. आचार्य तुलसी
  11. आचार्य महाश्रमण
  12. दर्शन
Page statistics
This page has been viewed 816 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: