News in Hindi
पर्युषण पर्व इंसान को गले से लगाने का दिन
भीम। २३ अगस्त २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
साध्वी श्री सम्यक प्रभा के सान्निध्य में पर्युषण पर्व तप जय व उत्साह से प्रारंभ हुआ। अपने प्रवचन में साध्वी ने कहा कि पर्युषण पर्व अलौकिक पर्व है जो हर इंसान को गले से लगाता है एवं अपने पुरुषार्थ को आत्म जगत में नई क्रांति देता है। साध्वी मलय प्रभा ने पर्युषण पर्व महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्युषण पर्व संसार के सभी लौकिक पर्वों से भिन्न है, क्योंकि लौकिक पर्व खा पीकर मौज शोक एवं आमोद-प्रमोद के साथ मनाए जाते हैं। साध्वी सौम्य प्रभाजी, कुसुम हींगड़ एवं भरत हींगड़ ने सुंदर गीतिका प्रस्तुत की। भरत हिंगड़ एवं हितेश कोठारी ने पर्युषण पर्व में होने वाले कार्यक्रमों की विशेष जानकारी दी।
==========================