Short News in English:
Location: | Kankroli |
Headline: | Tapasya Not Possible Without High Morale◄ Muni Suresh Kumar |
News: | Padamchand Kothari and his wife Shashi Kothari accepted vow to do fast of eight days. Muni Suresh Kumar praised Tap of couple and said that without high morale long tapasya not possible. |
News in Hindi:
कांकरोली - मुनि सुरेश कुमार हरनावा ने कहा कि ऊंचे मनोबल के बिना तपस्या असंभव है।
मुनि सुरेश कुमार हरनावा
कांकरोली 22 JULY 2011 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो सेवा
कांकरोली - मुनि सुरेश कुमार हरनावा ने कहा कि ऊंचे मनोबल के बिना तपस्या असंभव है। एक दिन की तपस्या भी दिन में तारे दिखा देती है, तो आठ दिन तक भूखे रहना सहनशीलता की पराकाष्ठा है।
यह बात मुनि ने गुरुवार को जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भवन कांकरोली में पदमचंद कोठारी व पत्नी शशि कोठारी के अठाई तप कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तपस्या की आग में तप कर ही आत्मा का सौंदर्य निखरता है। उन्होंने कोठारी दंपती के तपस्या के क्षेत्र में आगे बढऩे की मंगल कामना करते हुए तपस्या के दरमियान जितना संयम रखा, उससे कहीं ज्यादा तपस्या के बाद संयम रखने की बात कही। इस मौके पर तेरापंथ सभा मंत्री प्रकाश सोनी, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मधु चोरडिय़ा ने तपस्वियों को शुभकामनाएं दी।
महिला, कन्या मंडल का शपथ ग्रहण आज:
तेरापंथ महिला मंडल कांकरोली की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार सुबह नौ बजे मुनि सुरेश कुमार हरनावा, नगरपालिका अध्यक्ष आशा पालीवाल व हरिसिंह राठौड़ के सानिध्य में होगा।